पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई है।

नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार केवल आपदा प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में नुकसान कम करने के लिए भी कई कदम उठा रही है। नदियों और खड्डों में ड्रेजिंग का कार्य किया जा रहा है, वहीं भूस्खलन प्रभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा रहा है। उनका कहना था कि इन प्रयासों का उद्देश्य जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है।निर्माण गतिविधियों को लेकर भी सरकार नई नीति को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रही है। नेगी ने बताया कि इस संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया है और उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देशों को भी नीति में शामिल किया जा रहा है। जल्द ही पंचायतों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे, जिनमें भवन निर्माण से जुड़े नियम स्पष्ट किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत यह निर्धारित किया जाएगा कि किसी भूखंड पर कितनी मंजिलों तक निर्माण की अनुमति होगी और इसके लिए किन मानकों का पालन करना होगा। साथ ही नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने जैसे प्रावधान भी नीति का हिस्सा होंगे।

इस दौरान जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय केंद्र का रवैया हिमाचल के प्रति सहयोगात्मक नहीं रहा है। नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री प्रदेश के दौरे के दौरान बड़े-बड़े दावे करते हैं,लेकिन वास्तविक सहायता के मामले में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई सहायता संबंधी घोषणाओं का लाभ प्रदेश को अब तक नहीं मिला है।नेगी ने विपक्ष और पूर्व भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश के अधिकारों और हितों की पैरवी कर रहे हैं,जबकि पिछली सरकार केंद्र के सामने अपनी बात मजबूती से नहीं रख सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रदेश के हितों के विपरीत शर्तों पर केंद्र को सौंप दिया गया। नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के समय न तो प्रदेश को कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट मिला और न ही आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ,जबकि कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता गया। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश की जनता वास्तविक स्थिति को समझ चुकी है और भाजपा के आरोपों से गुमराह नहीं होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

CM ऑफिस,किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है।शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है।नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी,इसलिए नए कार्यालय की जरूरत महसूस हुई।वहीं...

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

शिमला-:शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969 में शिमला में...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है।जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है,लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं।इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई...

अनिल शर्मा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सुक्खू मेरे पिता पंडित सुखराम का लगाया पौधा, विकास के लिए सभी से लाता हूं सहयोग

मंडी/धर्मवीर-:सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने सफाई दी है।सोमवार को कोटली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयान का आशय किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं था।उन्होंने कहा कि “सांसदों के तिलों में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.