घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

हथीन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत कोई सराय नहीं है जहां अवैध रूप से आए बांग्लादेशियों को बसने दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई घुसपैठिए बिना अनुमति देश में रहकर राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लेते हैं,लेकिन मोदी सरकार ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर रहा है और मतदाता सूची में केवल पात्र नागरिकों के नाम ही शामिल हों,इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।गुर्जर ने कहा कि देश की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अवैध घुसपैठ पर रोक लगाना जरूरी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में हुड्डा का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- हरियाणा में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराध बना रोजमर्रा की बात

करनाल-:हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, खेल नीति, कर्मचारियों की हड़ताल और निवेश के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है और हत्या जैसी घटनाएं अब आम बात हो गई हैं। उन्होंने...

हथकरघा गांव बनने से शरन की बदली तस्वीर, महिलाओं के हाथों को मिला रोजगार

कुल्लू,मनमिंदर-:नगर क्षेत्र की रूमसू पंचायत का शरन गांव अब सिर्फ अपनी पारंपरिक काष्ठ कुणी शैली की वास्तुकला के लिए ही नहीं, बल्कि हथकरघा उत्पादों के लिए भी अपनी अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2020 में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से शरन गांव को हैंडलूम विलेज का दर्जा मिलने...

कांगड़ा में निजी कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, 50 से ज्यादा छात्रों वाले केंद्रों का पंजीकरण जरूरी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में निजी कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर प्रशासन ने नियम सख्त कर दिए हैं। अब 50 या इससे अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले सभी निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश निजी कोचिंग केंद्र (पंजीकरण एवं विनियमन) नियम-2026 के तहत...

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10-11 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 और 11 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 अगस्त के लिए कांगड़ा, कुल्लू,मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।...

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। मानसून सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए शुक्रवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.