फरीदाबाद में महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर भी शिकायत न सुनने का आरोप

फरीदाबाद-:पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और सम्मान की नींव पर टिका होता है,लेकिन फरीदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने नशे की लत पूरी करने के लिए उसे एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की।जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने के बावजूद पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की,जिसके बाद वह न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।

तस्वीरों में दिखाई दे रही यह महिला फरीदाबाद की रहने वाली है, जिसने अपने पति राकेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसका पति लंबे समय से नशे का आदी है और अक्सर उससे पैसों की मांग करता रहता है। कई बार वह पति को रुपये दे चुकी है, लेकिन इस बार जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो पति ने कथित तौर पर उसे दो-तीन दिन के लिए किसी अन्य व्यक्ति के पास भेजने की बात कही और बदले में एक लाख रुपये मिलने की बात कही।महिला का कहना है कि उसकी शादी को करीब 18 साल हो चुके हैं। उसका पति दिन में ऑटो चलाता है और रात में नशा करता है। नशे की वजह से वह अपना मकान तक बेच चुका है और पत्नी के गहने भी गिरवी या बेच चुका है।पीड़िता के मुताबिक बीती रात उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। जान बचाने के लिए वह खेड़ीपुल थाने पहुंची, लेकिन वहां उसकी शिकायत को घरेलू विवाद बताकर गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ पड़ोसी के घर में रात बिताने को मजबूर हुई।

महिला का आरोप है कि अगली सुबह जब वह घर लौटी तो पति ने फिर उसके साथ मारपीट की।पीड़िता का कहना है कि वह दो बार पुलिस के पास शिकायत लेकर जा चुकी है,लेकिन अब तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।पुलिस से मदद नहीं मिलने पर वह अपने बच्चों को लेकर घर छोड़ चुकी है और न्याय की उम्मीद में सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पहुंची, जहां उसे यह तक नहीं पता था कि अपनी फरियाद किस अधिकारी के सामने रखे।महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली है। उसका पति भी बुलंदशहर का निवासी है और पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रहा है।फिलहाल यह मामला महिला सुरक्षा और पुलिस के‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि पीड़िता को न्याय कब तक मिलता है और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।उधर,मीडिया के हस्तक्षेप के बाद फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द ही पीड़िता से संपर्क कर उसकी शिकायत पर नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.