/ Jul 07, 2026

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार परियोजना का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन नए स्थान पर सम्मानपूर्वक बसने के लिए उन्हें उचित समय मिलना चाहिए।

किओड़िया मोल निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि गांव में अचानक मकान खाली करने के नोटिस लगाए गए हैं, जबकि कई परिवार अभी नई जमीन की पैमाइश, रजिस्ट्री और मकान निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना तैयारी के घर खाली करना संभव नहीं है, इसलिए प्रशासन को व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।रछीयालू पंचायत के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि मुआवजा और पुनर्वास राशि मिलने में देरी के कारण अधिकांश प्रभावित परिवार अभी तक नए मकान और पशुओं के लिए गौशालाएं तैयार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने प्रशासन से कम से कम एक से डेढ़ वर्ष का समय देने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोग अपने परिवार और पशुधन के साथ व्यवस्थित तरीके से नए स्थान पर स्थानांतरित हो सकेंगे।रछीयालू निवासी निहारिका ने बताया कि शुरूआती चरण में प्रभावित परिवारों को मुआवजे और पुनर्वास से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। अब 15 दिन के भीतर मकान खाली करने के नोटिस मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के नए मकान अभी निर्माणाधीन हैं और रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है।

उधर,उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण,मुआवजा वितरण और पुनर्वास की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कानूनी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा मिलने के बाद संबंधित विभाग को भूमि का कब्जा लेना होता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों को वास्तविक परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी,उनके मामलों पर व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील तरीके से आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.