अम्बाला-:अंबाला कैंट स्थित अटल केयर कैंसर सेंटर कैंसर मरीजों के इलाज के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर भी सहायता प्रदान कर रहा है। वर्ष 2022 से संचालित यह सेंटर लगातार अधिक मरीजों का भरोसा जीत रहा है। अस्पताल में इलाज के अलावा मरीजों को सामाजिक सहायता और हरियाणा सरकार की कैंसर पेंशन योजना सहित विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया जाता है।
हरियाणा सरकार कैंसर मरीजों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अंबाला कैंट का अटल केयर कैंसर सेंटर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को परामर्श और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यहां मरीजों को इलाज के साथ-साथ कैंसर पेंशन योजना और अन्य सामाजिक सहायता योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाता है, ताकि पात्र मरीज इनका लाभ उठा सकें। वहीं, प्रदेश में स्थापित पांच डे-केयर सेंटरों के माध्यम से भी कैंसर मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।अटल केयर कैंसर सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करना भी है।
