ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण पहले से ही चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र में दर्ज है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भूमि को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं,वह उन्होंने वर्षों पहले खरीदी थी।समय के साथ उस जमीन की बाजार कीमत में वृद्धि हुई है और उसी भूमि पर उन्होंने अपना मकान भी बनाया है।उन्होंने कहा कि संपत्ति के मूल्य में बढ़ोतरी स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसे किसी नई खरीद या अनियमितता के रूप में पेश करना गलत है।उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं।

सुक्खू ने ADR रिपोर्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता का अधूरा उल्लेख किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में उनकी एमए और एलएलबी की डिग्रियों का जिक्र नहीं किया गया,जबकि यह जानकारी उनके आधिकारिक दस्तावेजों में उपलब्ध है।उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित संस्था इस त्रुटि को जल्द सुधार करेगी।मुख्यमंत्री ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी को उनकी संपत्ति को लेकर कोई संदेह है तो जांच कराने के लिए सभी संवैधानिक एजेंसियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पहले भी जांच हो चुकी है और भविष्य में भी यदि जरूरत समझी जाए तो उन्हें किसी जांच से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर संपत्ति अर्जित की है और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

राजनीतिक घटनाक्रम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा आधारित पार्टी है और यदि कोई विधायक पार्टी छोड़ना चाहता है तो वह स्वतंत्र है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे नेताओं की आवश्यकता नहीं है जो अवसरवादी राजनीति में विश्वास रखते हों।साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता और विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में रहते हैं,लेकिन पार्टी ऐसे लोगों को शामिल करने में रुचि नहीं रखती।

शिक्षा मंत्री को लेकर प्रियंका गांधी के बयान का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति के हाथों में होनी चाहिए जिसकी साफ-सुथरी छवि हो,शिक्षा के क्षेत्र की समझ रखता हो और जिसके कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.