राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

धर्मशाला-:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार,तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि को धूमिल करना और उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाना है।शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के दबाव में विजिलेंस ब्यूरो का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विरोधियों को प्रशासनिक एजेंसियों के माध्यम से निशाना बनाना स्वस्थ परंपरा नहीं है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने हमेशा पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों का पालन किया है। उनकी आय,चल-अचल संपत्तियों तथा सभी वित्तीय लेन-देन का विवरण समय-समय पर आयकर विभाग, भारत निर्वाचन आयोग और अन्य सक्षम वैधानिक संस्थाओं के समक्ष विधि के अनुसार प्रस्तुत किया जाता रहा है।इसलिए उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।सुधीर शर्मा ने कहा कि किसी भी एफआईआर का दर्ज होना केवल जांच प्रक्रिया की शुरुआत होती है,इसे किसी व्यक्ति के दोषी होने का प्रमाण नहीं माना जा सकता। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके विरुद्ध लगाए गए प्रत्येक आरोप का तथ्यात्मक और कानूनी उत्तर उपलब्ध है तथा उनकी प्रत्येक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन का वैध एवं सत्यापित स्रोत मौजूद है।निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद सत्य स्वतः सामने आ जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर में लगाए गए कई आरोप अनुमान,अधूरी जानकारी और अस्थायी आकलनों पर आधारित हैं। इसी कारण वे इस पूरी कार्रवाई की वैधानिकता और औचित्य को सक्षम न्यायालय में चुनौती देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे जांच में बाधा उत्पन्न करने के रूप में प्रस्तुत करना पूरी तरह अनुचित है।सुधीर शर्मा ने दोहराया कि उन्हें भारतीय संविधान, स्वतंत्र न्यायपालिका और विधि के शासन पर पूर्ण विश्वास है।उन्होंने कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर प्रत्येक जांच में पूरा सहयोग करेंगे,लेकिन अपनी प्रतिष्ठा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का भी उपयोग करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंततः सत्य की विजय होगी और वे सभी आरोपों से पूर्णतः निर्दोष सिद्ध होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया...

राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

धर्मशाला-:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार,तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि को धूमिल करना...

धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

धर्मशाला,राहुल-:लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी।सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आईबीएम – उभरती तकनीकों के उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ

मोहाली |  उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने आईबीएम उभरती प्रौद्योगिकी केंद्र की शुरुआत की है। यह केंद्र विद्यार्थियों को नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। इस केंद्र का उद्घाटन सीजीसी यूनिवर्सिटी,...

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.