/ Jun 12, 2026

हिसारवासियों के लिए राहत भरी खबर, एजेंसी के लिए ‘Property Tax’ भरने की इस दिन आखिरी तारीख

हिसार (एकता): हिसारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बिल बांटने के लिए एजेंसी को 15 दिसंबर तक का समय दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसका लाभ आम लोग भी उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने 77 हजार बिल वितरित किए हैं। सभी पार्षदों से इस बारे में वेरिफिकेशन की जाएगी कि उनके वार्ड में पूरे बिल बंटे हैं या नहीं। बता दें कि बिल बांटने से पहले ही उसका टेंडर रद्द कर दिया गया। मुख्यालय ने 30 अप्रैल तक सभी निकायों को बिल बंटवाने को कहा था। लेकिन नगर निगम की तरफ जुलाई में बिल बांटने का काम शुरू किया गया। खास बात यह है कि एजेंसी को 45 दिनों में शहर में बिल बांटने का काम पूरा करना था। लेकिन खामियों के चलते बिल बांटने की प्रक्रिया काफी धीरे चल रही है। निगम ने बिल वितरण का कार्य रुकवा दिया है। यह कार्रवाई करते हुए मुख्यालय ने सभी बिलों से पुराना कूड़ा शुल्क हटा दिया।

निगम के पास 50 लाख प्लॉट का नहीं रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि निगम के पास 50 लाख प्लॉट का रिकॉर्ड नहीं है। क्योंकि शहर में कुछ 1.52 लाख प्रॉपर्टी हैं, जिनमें से कई खाली हैं। निगम की मानें तो इन खाली प्लॉट के मालिक इनके बिल नगर निगम से ले सकेंगे।

जानें कब तक है छूट की योजना

प्रदेश सरकार की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट दी गई है। कोई प्रॉपर्टी मालिक 31 दिसंबर तक निकाय के पोर्टल पर जाकर अपने टैक्स विवरण का खुद मूल्यांकन करता है। प्रॉपर्टी टैक्स पर लगे ब्याज पर 15 प्रतिशत छूट मिलेगी। खास बात यह है कि छूट की यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। जिससे लोगों को थोड़ा समय मिल जाएगा।

अभी तक 30 हजार लोगों ने जमा करवाया प्रॉपर्टी टैक्स

जानकारी के मुताबिक अभी तक करीब 30 हजार लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया है। जिससे निगम के खाते में 6 करोड़ रुपए, फायर टैक्स से 41 लाख रुपए जमा हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.