लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

कांगड़ा,संजीव-:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार,बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी पहुंचीं तो परिवार और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सेना की वर्दी में बेटी को देखकर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखें खुशी और गर्व से नम हो गईं।लाड़थ बाड़ी में अल्का के स्वागत का माहौल भावुक कर देने वाला रहा।परिजनों,ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।गांव की बेटी की इस उपलब्धि को ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

अल्का पठानिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि सेना में अधिकारी बनना उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने क्षेत्र की बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों,हार नहीं माननी चाहिए।अल्का ने अपनी प्रारंभिक से लेकर 12वीं कक्षा तक की शिक्षा लाड़थ बाड़ी में पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की और पीटीयू जालंधर से एमटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया और लगातार मेहनत करती रहीं।

अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया स्वयं सेना से सेवानिवृत्त हैं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के रूप में भी सेवाएं दीं।वहीं उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। ऐसे सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार में बेटी का भारतीय सेना में अधिकारी बनना परिवार के लिए विशेष खुशी का अवसर है।पिता बलवीर सिंह पठानिया ने कहा कि बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर जो गर्व और खुशी महसूस हो रही है,उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।उन्होंने कहा कि अल्का ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है और उन्हें उम्मीद है कि उसकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।अल्का पठानिया की सफलता ने लाड़थ बाड़ी के साथ पूरे फतेहपुर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए संदेश है कि दृढ़ इच्छाशक्ति,मेहनत और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मध्य प्रदेश से NCR तक अवैध हथियारों का नेटवर्क बेनकाब, 8 पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुरुग्राम-:दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर गुरुग्राम पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीम ने सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के खरगोन से आए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान दुर्गेश और नरेंद्र के...

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 3 नवंबर से हरियाणा में शुरू होंगी चौपालें

चंडीगढ़-:कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेताओं ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली की सफलता पर जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं का आभार जताया। साथ ही हरियाणा में अभियान को और तेज करने का ऐलान किया। राव...

हिमंत बिस्वा सरमा के स्वागत पर कांग्रेस का BJP से सवाल, कहा- पहले हिंदुत्व पर अपना रुख स्पष्ट करे भाजपा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘अराजकता हटाओ पदयात्रा’को लेकर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस ने भाजपा की पदयात्रा को अराजकता रैली करार देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शिमला दौरे और भाजपा नेताओं की ओर से किए गए उनके स्वागत पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कौशल मुंगटा ने कहा कि भाजपा एक...

भाजपा पांच गुटों में बंटी,इसलिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा: CM सुक्खू

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए पार्टी में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भाजपा पांच अलग-अलग गुटों में बंटी...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.