किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से संभव हुआ है।भाजपा परियोजना और समझौते का स्वागत करती है,लेकिन मुख्यमंत्री को इसके वित्तीय प्रावधानों और हिमाचल प्रदेश के दीर्घकालिक हितों की स्थिति जनता के सामने स्पष्ट करनी चाहिए।

₹15,624 करोड़ की परियोजना, जल घटक का खर्च केंद्र उठाएगा

डॉ. बिंदल ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना की कुल अनुमानित लागत 15,624 करोड़ रुपये है।इसमें जल घटक की लागत 12,096 करोड़ रुपये और विद्युत घटक की लागत 3,528 करोड़ रुपये है।उन्होंने कहा कि जल घटक की 12,096 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने की व्यवस्था परियोजना को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण आधार है।उन्होंने बताया कि परियोजना की परिकल्पना ब्रिटिश काल में हुई थी।वर्ष 1944-45 में इसका प्रारंभिक सर्वेक्षण हुआ,वर्ष 1962 में उत्तर प्रदेश सरकार ने विस्तृत सर्वेक्षण करवाया और वर्ष 1964 में प्राथमिक रिपोर्ट तैयार हुई। इसके बावजूद परियोजना दशकों तक आगे नहीं बढ़ सकी।

2015 में लागत बंटवारे पर नहीं बनी थी सहमति

बिंदल ने कहा कि वर्ष 2015 में भी परियोजना को लेकर बैठक हुई थी,लेकिन जल घटक की लागत के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी।छह लाभार्थी राज्य इस बड़े वित्तीय बोझ को उठाने के लिए तैयार नहीं थे।उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में केंद्र सरकार की ओर से जल घटक का खर्च वहन करने का सैद्धांतिक निर्णय परियोजना के लिए निर्णायक साबित हुआ।इसके बाद 15 सितंबर 2026 को छह राज्यों के बीच समझौता संभव हो पाया।बिंदल ने कहा कि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास से जुड़ा खर्च भी केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने की व्यवस्था है, जिससे हिमाचल सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार जताया। उन्होंने कहा कि रेणुका बांध सहित कई अंतरराज्यीय परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में भी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

₹1,764 करोड़ के निवेश के बदले ₹135.69 करोड़ सालाना का सवाल

डॉ.बिंदल ने कहा कि वर्ष 2015 में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच विद्युत घटक की लागत 50-50 प्रतिशत के अनुपात में वहन करने पर सहमति बनी थी।विद्युत घटक की कुल अनुमानित लागत 3,528 करोड़ रुपये है,जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश को 1,764 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ता।उन्होंने कहा कि परियोजना की निर्धारित पूर्णता अवधि वर्ष 2040 तक बताई जा रही है।यदि निवेश को 13 वर्षों में बांटा जाए तो हिमाचल पर औसतन 135.69 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का वित्तीय दायित्व बनता है।

बिंदल ने सवाल उठाया कि क्या हिमाचल प्रदेश अपने

दीर्घकालिक जल अधिकारों और संभावित आर्थिक लाभों को सुरक्षित रखने के लिए यह निवेश नहीं कर सकता था।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तत्काल वित्तीय बोझ कम करने को प्राथमिकता दी,लेकिन भविष्य में जल संसाधनों से मिलने वाले लाभों का पर्याप्त मूल्यांकन जनता के सामने नहीं रखा।

जल बंटवारे में बदलाव पर सरकार से मांगा जवाब

डॉ. बिंदल ने कहा कि पूर्व निर्धारित जल बंटवारे के अनुसार हरियाणा की हिस्सेदारी 40.6 प्रतिशत,उत्तर प्रदेश की 30.1 प्रतिशत,दिल्ली की 10.4 प्रतिशत, राजस्थान की 6.3 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की हिस्सेदारी 1.7-1.7 प्रतिशत थी।उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के हिस्से में करीब 50 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी आता था और नए समझौते में इसके अधिकारों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उनके अनुसार हिमाचल के हिस्से की व्यवस्था में बदलाव के बदले दिल्ली और राजस्थान की ओर से क्रमशः करीब 1,323 करोड़ रुपये और 441 करोड़ रुपये का वित्तीय योगदान प्रस्तावित है।बिंदल ने सवाल किया कि क्या सरकार ने पानी के दीर्घकालिक आर्थिक मूल्य, भविष्य की सिंचाई जरूरतों और पेयजल सुरक्षा का विस्तृत आकलन किया है।उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जल अधिकारों में बदलाव स्थायी है या किसी तय अवधि के लिए है और भविष्य में हिमाचल की जरूरतें बढ़ने पर पानी प्राप्त करने की क्या व्यवस्था होगी।

₹1,200 करोड़ सालाना आय के दावे का आधार सार्वजनिक करने की मांग

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं किशाऊ बांध परियोजना से हिमाचल प्रदेश को करीब 1,200 करोड़ रुपये सालाना आय होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के इस अनुमान को आधार बनाया जाए और हिमाचल विद्युत घटक में 1,764 करोड़ रुपये का निवेश करता तो साधारण गणना के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष की आय इस निवेश के बराबर होती।उन्होंने कहा कि ब्याज और अन्य वित्तीय दायित्वों को जोड़कर निवेश की वसूली की अवधि का विस्तृत आकलन किया जाना चाहिए। बिंदल ने सवाल किया कि यदि परियोजना से इतनी बड़ी वार्षिक आय की संभावना थी तो सरकार ने स्वयं निवेश करने का विकल्प क्यों छोड़ा।उन्होंने मुख्यमंत्री से 1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का आधार सार्वजनिक करने की मांग की। इसमें बिजली की बिक्री दर, हिमाचल को मिलने वाली बिजली की मात्रा, उत्पादन लागत और वास्तविक शुद्ध राजस्व का स्पष्ट विवरण देने की बात कही।

सिरमौर की सिंचाई जरूरतों पर भी उठाए सवाल

डॉ. बिंदल ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है। इसका संबंध सिरमौर जिले के किसानों, बागवानों और भविष्य की कृषि अर्थव्यवस्था से भी है।उन्होंने कहा कि टोंस नदी पर बांध बनने से जल स्तर में बदलाव होगा और इस जल संसाधन के जरिए सिरमौर के क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन किया जाना चाहिए था।उन्होंने गिरिबाटा परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बिजली उत्पादन के साथ विकसित सिंचाई सुविधाओं से पांवटा दून की कृषि अर्थव्यवस्था को लाभ मिला है। सिंचाई सुविधाओं से धान सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन बढ़ा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया।

किसानों के लिए सिंचाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी

बिंदल ने आरोप लगाया कि किशाऊ परियोजना में हिमाचल के जल अधिकारों से जुड़े निर्णय लेते समय सिरमौर के किसानों की भविष्य की सिंचाई जरूरतों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी गई।उन्होंने सरकार से परियोजना से संभावित सिंचाई क्षेत्र,प्रस्तावित नहरों,कृषि उत्पादन में संभावित वृद्धि और किसानों की आय पर पड़ने वाले प्रभाव की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

स्थानीय युवाओं के रोजगार पर भी सरकार से जवाब तलब

डॉ.बिंदल ने कहा कि किशाऊ जैसी बड़ी परियोजना के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार,तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य, परिवहन,मशीनरी, निर्माण सामग्री, होटल व्यवसाय और अन्य सेवाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।उन्होंने सवाल किया कि क्या नए समझौते में हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार की कोई बाध्यकारी व्यवस्था की गई है।सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि परियोजना के निर्माण और संचालन के दौरान कितने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है और इनमें स्थानीय लोगों को कितनी प्राथमिकता मिलेगी।

बिंदल ने मांगा किशाऊ परियोजना पर श्वेतपत्र

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री को परियोजना की उपलब्धियां गिनाने के साथ समझौते की सभी वित्तीय और कानूनी शर्तें भी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से किशाऊ बांध परियोजना पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।उन्होंने कहा कि श्वेतपत्र में केंद्र और राज्यों के वित्तीय योगदान,हिमाचल के जल अधिकार,बिजली की हिस्सेदारी,अनुमानित आय,सिंचाई सुविधाओं और रोजगार के प्रावधानों का विस्तृत विवरण होना चाहिए।डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा किशाऊ बांध परियोजना और छह राज्यों के बीच हुए समझौते का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दशकों से लंबित परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता खुला है।उन्होंने कहा कि भाजपा का सवाल परियोजना के निर्माण से नहीं,बल्कि हिमाचल प्रदेश के दीर्घकालिक आर्थिक हितों और जल अधिकारों से जुड़ा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा बालकनाथ मंदिर विवाद पर सियासत गरम, अभय चौटाला ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ मंदिर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। INLD के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई और गौशाला से दानपात्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक में मुख्यमंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी,पेपर लीक,नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर लगातार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.