/ Nov 16, 2026

महिलाओं से वादाखिलाफी और युवाओं की बेरोजगारी सुक्खू सरकार की सबसे बड़ी नाकामी: अजय ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का चार साल का कार्यकाल झूठे वादों, अधूरी गारंटियों और जनविरोधी फैसलों की कहानी बनकर रह गया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने के बजाय सरकार लगातार नई घोषणाओं से जनता को गुमराह कर रही है।

अजय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने की गारंटी दी थी। इस वादे के अनुसार अब तक महिलाओं को मिलने वाली राशि का कुल बकाया 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक बनता है। बावजूद इसके, चार साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश की अधिकांश महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हैं। चुनाव से पहले बिना शर्त किए गए वादे अब पात्रता और शर्तों के जाल में उलझा दिए गए हैं। प्रदेश की महिलाएं खेती, पशुपालन और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करती हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनके विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है।ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त 2026 में दो लाख परिवारों को गांधी जयंती से 1,500 रुपये देने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी। वहीं, नवंबर में चंबा के बैरागढ़ दौरे के दौरान केवल 182 महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की गई। सवाल यह है कि प्रदेश की लाखों महिलाओं से किया गया वादा आखिर चार साल बाद भी सीमित घोषणाओं तक क्यों सिमटा हुआ है? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि शेष महिलाओं को उनका अधिकार कब मिलेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी भी अब तक पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा उत्पादन करने वाला राज्य है, जहां की जलविद्युत परियोजनाएं पूरे देश को रोशन करती हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी प्रदेश के आम उपभोक्ता महंगे बिजली बिलों का बोझ उठाने को मजबूर हैं। सरकार ने राहत देने का वादा किया था, लेकिन जनता को राहत के बजाय केवल आश्वासन मिल रहे हैं।
अजय ठाकुर ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश का शिक्षित युवा आज भी सरकारी नौकरियों की प्रतीक्षा कर रहा है। सरकार द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में एक लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त होने की जानकारी दी गई है। इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के बजाय युवाओं को लगातार इंतजार करवाया जा रहा है। भर्ती परीक्षाएं विवादों में हैं, विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं और रोजगार की तलाश में युवा दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य का भरोसा दिया था, लेकिन आज प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार के पास न तो रोजगार को लेकर कोई ठोस रोडमैप दिखाई देता है और न ही विकास कार्यों को गति देने की इच्छाशक्ति। प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि जनता को बुनियादी सुविधाओं और विकास के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस सरकार की घोषणाओं और दावों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। महिलाओं को 1,500 रुपये, उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और युवाओं को रोजगार देने जैसी गारंटियों का सरकार को जवाब देना होगा। कांग्रेस को समझना चाहिए कि चुनावी वादे जनता के साथ किया गया विश्वास हैं, जिन्हें सत्ता में आने के बाद भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश की जनता आने वाले समय में इस वादाखिलाफी का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है।नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े...

हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, बुजुर्गों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा

शिमला-:प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। इन विभागों के सुचारू संचालन...

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी...

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार,16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू होने जा रहा है।21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र में कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों,विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.