20 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया संभालेंगे मोर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।पार्टी 20 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करेगी।इस प्रदर्शन की अगुवाई दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया करेंगे।पार्टी का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगी।

धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 20 नवंबर को मनीष सिसोदिया धर्मशाला पहुंचेंगे।दोपहर एक बजे इनफिनिटी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी।इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे फतेहपुर ट्रक यूनियन के समीप पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और वहां से विधानसभा की ओर कूच करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को लेकर प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया है।

चुनावी वादों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला

ऋतुराज गोविंद झा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गारंटियों को अपने चुनावी वादों के रूप में जनता के सामने पेश किया था।इनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पांच लाख युवाओं को रोजगार,महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने,प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार विश्वस्तरीय स्कूल खोलने और पंचायत स्तर पर मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे वादे शामिल थे।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को सत्ता में आए काफी समय हो चुका है,लेकिन इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में अपेक्षित काम नहीं हुआ है।झा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को इन वादों के आधार पर जनादेश दिया था, लेकिन अब सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।

अल्टीमेटम के बाद आंदोलन का फैसला

आप प्रभारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने करीब एक महीने पहले मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम दिया था कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले चुनावी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।ऐसा नहीं होने पर विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी गई थी। अब पार्टी अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सड़कों पर उतरने जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार के खिलाफ आवाज उठाना और अपनी मांगें रखना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।प्रशासन प्रदर्शनकारियों को जिस स्थान पर रोकेगा,पार्टी वहीं अपनी बात रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

पंजाब का उदाहरण देकर सरकार को घेरा

ऋतुराज गोविंद झा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया गया है, जबकि हिमाचल में कांग्रेस सरकार आर्थिक संसाधनों की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है।उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय विकास और जनहित के मुद्दों पर काम चाहती है। आम आदमी पार्टी विधानसभा घेराव के बाद भी अपना अभियान जारी रखेगी। इसके तहत गांवों, मोहल्लों और घरों तक पहुंचकर सरकार की कथित वादाखिलाफी को जनता के सामने रखा जाएगा।

25 हजार नए सदस्य जोड़ने का दावा

पत्रकार वार्ता में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी जानकारी दी गई। झा ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ अब तक 25 हजार से अधिक नए सदस्य जुड़ चुके हैं। प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों में से लगभग 50 क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियां सक्रिय हैं।उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को विधानसभा क्षेत्र से लेकर ब्लॉक और पंचायत स्तर तक विस्तार दिया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर प्रदेश में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करना है।

भाजपा की बी-टीम के आरोप पर कांग्रेस को जवाब

आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताए जाने संबंधी सवाल पर ऋतुराज गोविंद झा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग मामलों में जेल जाना पड़ा और बाद में न्यायालय से राहत मिली। वहीं, कांग्रेस के बड़े नेताओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर अलग-अलग सवाल उठाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी ईमानदारी और कामकाज के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी।

शीशमहल विवाद पर भी रखा पक्ष

अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर उठे सवाल पर झा ने कहा कि संबंधित आवास सरकार का था और लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल उस आवास में रहे थे और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्हें सरकारी प्रक्रिया एवं न्यायालय के माध्यम से आवास आवंटित हुआ है। यह उनकी निजी संपत्ति नहीं है।अंत में झा ने दोहराया कि 20 नवंबर का विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मकसद सरकार को जनता से किए गए वादों की याद दिलाना और प्रदेश के लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। अब सभी की नजरें 20 नवंबर को होने वाले इस प्रदर्शन पर रहेंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में एडवेंचर टूरिज्म का नया रोमांच,26 नवंबर से शुरू होगा फ्लाइंग फेस्टिवल

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी शिमला में नवंबर के अंतिम सप्ताह से रोमांच,खेल और कारोबार का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने और पर्यटकों को पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे नए अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से चौथे शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आयोजन किया जा...

हिमकेयर पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर जयराम ठाकुर का हमला, सदन में माफी मांगने की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तापक्ष को अभी से अपनी हार का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही विपक्ष की भूमिका निभाने की रिहर्सल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव...

मंडी के जलाशयों में विदेशी मेहमानों की दस्तक, प्रवासी पक्षियों की चहचहाट से गुलजार हुईं झीलें और नदियां

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिला के नदी, झीलें और जलाशय इन दिनों विदेशी मेहमानों की मौजूदगी से गुलजार होने लगे हैं। सर्दियों की दस्तक के साथ ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर प्रवासी पक्षियों ने जिला के विभिन्न जलाशयों में अपना डेरा जमा लिया है। अपने मूल देशों में तापमान माइनस में पहुंचने और जलस्रोतों के जम...

हिमाचल की जमीन और संपत्तियों को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के बाहर सियासी माहौल गरमा गया।विपक्षी भाजपा ने प्रदेश की जमीनों और सरकारी संपत्तियों को निजी निवेशकों के हवाले करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने...

इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर महिला से 10 लाख की ठगी, आईफोन के ऑफर में फंसाया

ऊना,राकेश-:सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई करने का सपना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन काम दिलाने और सस्ते दाम पर आईफोन देने का लालच देकर महिला से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.