चंबामंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद साच पास मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।पांगी घाटी को चंबा से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर करीब दो से ढाई फीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है,जिसके चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने के लिए दोनों तरफ से मशीनरी तैनात कर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है.विभाग को उम्मीद है कि आगामी तीन से चार दिनों के भीतर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।वहीं,प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि मार्ग बंद होने के बावजूद साच पास की तरफ जाने का जोखिम न उठाएं। मार्ग बहाल होने की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही यात्रा शुरू करें।
वहीं,एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारी बर्फबारी के कारण साच पास मार्ग फिलहाल बंद है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दोनों तरफ से मशीनरी लगाकर मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन से चार दिनों के भीतर मार्ग बहाल हो सकता है। उन्होंने आम जनता और पर्यटकों से अपील की कि मार्ग खुलने तक साच पास की ओर यात्रा न करें। मार्ग बहाली की सूचना लोक निर्माण विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएगी।
