मेकर्स के लिए बुरी खबर! रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई ‘एनिमल’…फैंस फ्री में कर रहे डाउनलोड

मुंबई (एकता): रणबीर कपूर हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी फिल्म ‘एनिमल’ की ओपनिंग बेहद शानदार रही। लेकिन हाल ही में फिल्म के रिलीज होते ही मेकर्स को बड़ा झटका मिला है। सूत्रों के मुताबिक ‘एनिमल’ रिलीज के तुरंत बाद फिल्म HD प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। लोग फ्री में फिल्म को डाउनलोड कर देख रहे हैं। जो कि फिल्म को आगे बढ़ने में काफी नुकसान पहुंचा सकता है। बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन इतना खास नहीं रहा। ‘एनिमल’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म के लिए फैंस का क्रेज इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है।


फिल्म ने की बंपर ओपनिंग 

जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर के किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। वैसे तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि इस फिल्म ने भारत में 61 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली है।


जानें कैसे ऑनलाइन लीक हुई ‘एनिमल’

‘एनिमल’ सिनेमाघरों में खूब छाई हुई है, लेकिन इसी बीच खबर सामने आई कि फिल्म कई वेबसाइटों, टेलीग्राम चैनलों पर लीक हो गई है। फिल्म के ऑनलाइन वायरल होने का सिलसिला तेजी से बढ़ने लगा है। इतना ही नहीं 1 दिसंबर की दूसरी रिलीज, विक्की कौशल और मेघना गुलजार की ‘सैम बहादुर’ भी ऑनलाइन लीक हुई। बताया जा रहा है कि ‘सैम बहादुर’ रिलीज के 6 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई।


वीकएंड पर और बढ़ेगा ‘एनिमल’ का कारोबार

बताया जा रहा है कि ‘एनिमल’ की लीक से फिल्म को कितना नुकसान हुआ है ये तो समय ही बताएगा। अब वीकएंड पर ‘एनिमल’ के कलेक्शन में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कई सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जो कि हर किसी को पसंद आ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.