/ Jun 27, 2026

चक्रवाती तू+फान ‘मिचौंग’ ने दिखाया अपना असर, चेन्नई में भारी बारिश के चलते कई उड़ानें और रनवे बंद

चेन्नई (एकता): चक्रवाती तू+फान ‘मिचौंग’ ने कई राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि सोमवार को चेन्नई में भारी बारिश के चलते कई उड़ानें और रनवे बंद रहे। सूत्रों के मुताबिक यह तूफान कल तक आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर पहुंच सकता है। वहीं दूसरी तरफ लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारी शहर में पानी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कई शहरों में बिजली बंद हो गई और इंटरनेट सेवा बाधित हुई।

हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद्द कर दी गईं। बारिश को देखते हुए लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई। अगले 3 घंटे में तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। चेन्नई के अधिकांश हिस्से पानी में डूबे हुए हैं, निचले इलाकों में भारी बाढ़ आ गई है। आसपास के तीन जिलों में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने तटीय जिलों में लगभग 5,000 राहत केंद्र स्थापित किए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.