आखिर 25 दिसंबर को ही क्यों सेलिब्रेट किया जाता है Christmas… जानिए क्या है इसका इतिहास

दिल्ली (एकता): Christmas का पर्व भारत समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर को यह मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और क्रिसमस ट्री लगाते हैं। साथ ही चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं और कैंडल जलाते हैं। यह ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व है। इसके अलावा कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं और केक काटकर इस त्योहार को मानते हैं। वहीं दूसरी तरफ छोटे बच्चों को इस खास दिन पर सांता क्लॉज का इंतजार रहता है। उन्हें चॉकलेट्स और कई तरह के गिफ्ट मिलते हैं। क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की कि ये 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है। आज हम आपको इसका इतिहास और महत्व बताने जा रहे हैं।


जानिए क्रिसमस क्यों मनाया जाता है?

खास बात यह है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था, जिसकी वजह से इस दिन को Christmas के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि उनका जन्म मरियम के घर हुआ था। मान्यता है कि उन्हें मरियम का सपना आया था। इस सपने में उन्हें प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी की गई थी। उस दौरान वह गर्भवती थी और उन्हें कहीं भी ठहरने की जगह नहीं मिली थी। तब उन्हें पशुपालन की जगह पर रुकना पड़ा। अगले दिन 25 दिसंबर को मरियम ने यीशु मसीह को जन्म दिया। कहा जाता है कि भगवान खुद देवदूत का रूप धारण कर वहां आए और उन्होंने चरवाहों से कहा कि इस नगर में एक मुक्तिदाता का जन्म हुआ है। देवदूत की बात पर यकीन करके चरवाहे उस बच्चे को देखने गए। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। यही वजह है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।


क्रिसमस में लोग क्या-क्या करते हैं?

ईसाई धर्म के लोग इस मुख्य त्योहार को सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री को सजाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक...

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर बाजार...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...

तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं शिमला, मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी गर्मी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.