दिल्ली (एकता): ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने नया एक्शन शुरू किया है। अब पुलिस सख्त हो गई है। पहले वह केवल चालान ही काटती थी लेकिन अब इसके साथ ही एफआईआर भी होगी और आपके वाहन भी जब्त किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक शनिवार यानि 16 दिसंबर से ही पुलिस गति सीमा का पालन नहीं करने और न+शे में वाहन चलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराएगी। इसके पीछे की वजह यह है कि सर्दियों में घने कोहरे के दौरान होने वाली घट@ना में कमी को लेकर ही यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सड़क सुरक्षा लेकर थोड़ी सख्ती बरती है। इस अवसर पर डीसीपी अनिल कुमार यादव ने कहा कि शनिवार से परिवहन और यातायात विभाग विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेंगे।
एक्सप्रेसवे पर पहले दिन 468 चालान कटे
जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड सहित कई शहर की कई सड़कों पर यह नई गति सीमा लागू हो गई। पहले ही दिन 468 वाहनों के चालान काटे गए। एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर 56 टी-प्वाइंट, सेक्टर 18 से सेक्टर 60 अंडरपास, कालिंदी कुंज से सेक्टर 122 (एमपी रोड 3) पर वाहनों की गति सीमा 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है।
