Indian Navy में जॉब पाने का बढ़िया मौका…इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

दिल्ली (एकता): Indian Navy में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने 900+ से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक एवं योग्य है, वह आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय नौसेना ने चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा (INCET) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। यह आवेदन 18 दिसंबर यानि आज से शुरू हो गई है। हालांकि इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक तय की गई है। इसका लक्ष्य भारतीय नौसेना में करीब 910 रिक्तियों को भरना है। आपके पास समय काफी कम है, बिना देरी किए आप इन पदों पर आवेदन करें।

Vacancy Details

  • सीनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन, कार्टोग्राफिक और आर्मामेंट) – 258 Vacancies
  • चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला और फैक्टरी)- 42 Vacancies
  • ट्रेड्समैन मेट (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान) – 610 Vacancies
Candidates को पद-वार पात्रता, आयु सीमा, शारीरिक आवश्यकताएं, वेतनमान, आरक्षण/छूट, आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर Visit करें।

Application fee

उम्मीदवारों को आवदेन करने के लिए 295 रुपयों का भुगतान करना होगा। इसमें एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार शामिल नहीं हैँ। क्योंकि उन्हें इसमें थोड़ी छूट दी गई है।

Selection Process

उम्मीदवारों का Selection उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इससे उनको काफी राहत मिलेगी।

जानें ऐसे करें अप्लाई 

  • इन पदों पर आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद ‘Join Navy > Ways to Join > Civilians > INCET-01/2023’ पर जाएं।
  • पंजीकरण करने के बाद आवेदन करें।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
  • ध्यान रखें जब फॉर्म की एक कॉपी निकाल रहे हैं तो उसका प्रिंटआउट लें।

    इंडियन नेवी का मतलब क्या है?

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है, जो कि 400 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.