दिल्ली (एकता): फिल्में देखने का शौक तो सभी को होता है लेकिन कई लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने की बजाय घर पर बैठकर देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी Hollywood फिल्में देखने के शौकीन हैं तो दिसंबर का तीसरा हफ्ता आपके लिए काफी खास है। इस हफ्ते ओटीटी पर ये फिल्में और सीरीज धमाल मचाएंगी। इतना ही नहीं मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगेगा। जल्द ही कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं।
शो ‘मिशन स्टार्ट अब’
नया शो ‘मिशन स्टार्ट अब’ 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। आपको जानकर खुशी होगी कि सीरीज में मसाबा गुप्ता और साइरस साहुकार होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे। शो में भारत में तीन बड़े अनीशा सिंह, आंत्रप्रेन्योर कुणाल बहल और मनीष चौधरी जज के साथ-साथ इन्वेस्टर का रोल अदा करेंगे।

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस
20 दिसंबर को पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज की कहानी 12 साल समकालीन देवता, पर्सी जैक्सन के चारों ओर घूमती है। इसमें आर्यन सिम्हाद्र, वॉकर स्कोबेल, लिआ सावा जेफ्रीज, वर्जीनिया कुल्ल, जेसन, ग्लिन टरमैन अहम भूमिकाओं में हैं।

म+र्डर मिस्ट्री करी और साइनाइड
करी और साइनाइड म#र्डर मिस्ट्री डॉक्यूमेंट्री है, जो 22 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। यह कुंदाताई साइनाइड मामले पर आधारित है। इस कहानी की मुख्य किरदार जॉली जोसेफ है, जो 2002 से 2016 के बीच एक योजनाबद्ध तरीके से सबको मार+ती रहती हैं। जिससे हर कोई डरता है।

‘ड्राई डे’ कॉमेडी ड्रामा
‘ड्राई डे’ कुमार के गन्नू नामक एक श+राबी के प्रयासों की कहानी है, जो खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है। वह अपने शहर में श#राब को लेकर सामाजिक रूप से जागरूक याचिका दायर करता है। यह फिल्म 22 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘व्हाइट इफ सीजन 2’ सीरीज
खास बात यह है कि ‘व्हाइट इफ सीजन 2’ डिज्नी प्लस के लिए एसी ब्रैडली द्वारा बनाई गई एक अमेरिकी एनिमेटेड एंथोलॉजी सीरीज है, जो एक मार्वल कॉमिक्स सीरीज पर आधारित है। इसको देखने के लिए काफी लोग बेताब है। बता दें कि यह 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इसमें कई एमसीयू फिल्म अभिनेता अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। वहीं अब इसका दूसरा सीजन आ गया है। यह काफी मजेदार सीरीज है।

