दिल्ली (एकता): Indian Navy में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने 900+ से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक एवं योग्य है, वह आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय नौसेना ने चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा (INCET) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। यह आवेदन 18 दिसंबर यानि आज से शुरू हो गई है। हालांकि इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक तय की गई है। इसका लक्ष्य भारतीय नौसेना में करीब 910 रिक्तियों को भरना है। आपके पास समय काफी कम है, बिना देरी किए आप इन पदों पर आवेदन करें।
Vacancy Details
- सीनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन, कार्टोग्राफिक और आर्मामेंट) – 258 Vacancies
- चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला और फैक्टरी)- 42 Vacancies
- ट्रेड्समैन मेट (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान) – 610 Vacancies
Application fee
Selection Process
जानें ऐसे करें अप्लाई
- इन पदों पर आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद ‘Join Navy > Ways to Join > Civilians > INCET-01/2023’ पर जाएं।
- पंजीकरण करने के बाद आवेदन करें।
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
- ध्यान रखें जब फॉर्म की एक कॉपी निकाल रहे हैं तो उसका प्रिंटआउट लें।
इंडियन नेवी का मतलब क्या है?
भारतीय नौसेना (Indian Navy) भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है, जो कि 400 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है।
