/ Jun 30, 2026

पहली बार देश से बाहर होने जा रही है IPL के खिलाड़ियों की नीलामी, जानें इस बार क्या है खास

दुबई (एकता): इस बार आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कुछ खास अंदाज में होने जा रही है। बता दें कि यह नीलामी दुबई में पहली बार हो रही है। क्योंकि आज तक देश से बाहर आईपीएल ऑक्शन नहीं हुआ। यह खिलाड़ियों के लिए पहला मौका है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होगा। जिसके चलते सभी टीमें यह सुनिश्चित कर रही है।


जानिए कुल कितने खिलाड़ी नीलामी में होंगे शामिल?

इस साल करीब 1166 खिलाड़ियों ने खुद को नीलामी के लिए पंजीकृत कराया था। 333 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है, इसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों की है।

किस टीम के पर्स में कितना पैसा?

अब देखना होगा कि किस टीम के पर्स में कितना पैसा है। हालांकि जिस टीम के पास ज्यादा पैसा है वह गुजरात टाइटंस है। क्योंकि उन्होंने ट्रेड विंडो में अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया था। वहीं दूसरी तरफ सबसे कम पैसा लखनऊ की टीम के पास है। सभी फ्रेंचाइजी के पास करीब 77 खिलाड़ी खरीदने के लिए 262.95 करोड़ रुपए हैं।

जानें कैसे होगी नीलामी?

इस बार नीलामी कुछ अलग तरीके से होगी। क्योंकि इस बार खिलाड़ियों को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है। इसमें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, ऑलराउंडर, स्पिन गेंदबाज और अनकैप्ड जैसे कई सेट हैं। 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है।

यह गुमनाम खिलाड़ी नीलामी में हो सकते हैं मालामाल?

इस बार कई गुमनाम खिलाड़ियों के भी नीलामी में मालामाल होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें कुमार कुशाग्र, अर्शिन कुलकर्णी और मुशीर खान जैसे खिलाड़ी नीलामी में करोड़पति बन सकते हैं।

जानिए कौन हैं नीलामीकर्ता?

मुंबई की आर्ट कलेक्टर मल्लिका सागर का खेल जगत में जाना पहचाना नाम है। उनके पास नीलामी से संबंधित 25 सालों का अनुभव है। साथ ही वह क्रिकेट के अलावा प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में भी ऑक्शनर की भूमिका निभा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक 10 दिन पहले महिला खिलाड़ियों की नीलामी करने वाली मल्लिका सागर को ही आईपीएल 2024 के लिए पुरुष खिलाड़ियों की भी नीलामी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह आईपीएल इतिहास की पहली महिला नीलामीकर्ता हैं। अब मल्लिका को उनकी जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका कोला एरिना में स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे होगी। जिसका खिलाड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.