दिल्ली (एकता): इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले मुलाकातों का दौर जारी है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से भी मिले। दोनों नेताओं के साथ केजरीवाल ने करीब पौन घंटे तक मुलाकात की। इस बैठक में आदित्य ठाकरे, संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद रही। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिवसेना नेताओं के साथ बैठक की तस्वीरें साझा की।
उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक दिल्ली के अशोका होटल में होगी। हालांकि इस बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाएंगे। जिसके चलते तमाम नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के चुनावों के बाद किया जाएगा।
