/ Nov 26, 2026

फटाफट निपटा लें काम! लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दिल्ली (एकता): अगर आपका बैंक से कोई जुड़ा काम है तो उसे आप जल्द पूरा कर लें क्योंकि लगातार 5 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पर सकती है। इसलिए पहले ही आप अपने काम निपटा लें। सूत्रों के मुताबिक Christmas का त्योहार 25 दिसंबर यानि सोमवार को मनाया जाएगा। जिसके चलते कई बैंकों में छुट्टी की गई है।


जानें कब तक बैंक रहेंगे बंद

बताया जा रहा है कि इस बार बैंकों में थोड़ा अवकाश लंबा चलने वाला है। 23 दिसंबर को पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। 26 और 27 दिसंबर को कई राज्यों में क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में पांच दिन की छुट्टी होने के कारण लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि इस साल के अब बचे सिर्फ 9 दिनों में सात दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम पूरा करना है तो इसे आप आज ही निपटा लें, ताकि बाद में आपको परेशान न होना पड़े।

इन राज्यों में इतने दिन तक बंद रहेंगे बैंक

  • 23 दिसंबर, 2023- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर, 2023- रविवार के कारण बैंकों में रहेगी छुट्टी।
  • 25 दिसंबर, 2023- क्रिसमस के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
  • 26 दिसंबर, 2023- क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण आइजोल, कोहिमा, शिलांग में बैंकों में रहेगा अवकाश।
  • 27 दिसंबर, 2023- क्रिसमस के कारण कोहिमा में बैंक बंद।
  • 30 दिसंबर, 2023- यू किआंग के कारण शिलांग में बैंक रहेगा बंद।
  • 31 दिसंबर, 2023- रविवार के कारण बैंकों में अवकाश।

जानें कैसे बैंक बंद होने पर पूरा करें काम 

जानकारी के मुताबिक लंबे समय तक बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों के कई जरूरी काम रूक जाते हैं। जिसके चलते उन्हें काफी मुश्किलें आती हैं। लेकिन बदलती तकनीक ने कई कामों को आसान कर दिया है। आप एक-दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूपीआई के जरिए भी पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.