कुरुक्षेत्र (एकता): केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बचपन से मेरी मां ने मुझे गीता का पाठ कराया।
उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त होनी चाहिए और भारत से कश्मीर जुड़ना चाहिए। इसी के साथ-साथ लोग केदारनाथ और बद्रीनाथ में आराम से दर्शन कर पाएं, यही हमारा उद्देश्य है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की कामना की थी, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2016 में पूरा किया। संसद के अंदर सेंगोल को स्थापित किया गया। ये सारे काम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किए गए हैं। उनके कई बड़े फैसले हैं।
