बांके बिहारी मंदिर के दर्शनों के लिए जाने वालों के जरूरी खबर, नए साल को लेकर जारी हुई गाइडलाइन

यूपी (एकता): वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की ब्रजभूमि (क्रीड़ास्थली) है। यहां की कुंज गलियों में भगवान कृष्ण ने तमाम लीलाएं की हैं। मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जो आज भी अबूझ हैं। यहां कई अनूठी परंपरा भी है। हाल ही में वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए नए साल पर करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। बताया जा रहा है कि होटल संचालक, फैक्टरी और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को भी आदेश दिया गया है कि वे अपने यहां कोविड गाइडलाइन का पालन कराएं। क्योंकि देश में कोविड का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। नए मामले सामने आने लगे हैं। जिसके चलते मंदिर में कर्मचारी व आगंतुकों को नियमों का पालन कराने का आदेश दिया गया है।


बच्चे-बुुजुर्गों को दर्शनों के लिए न लाएं 

बता दें कि मंदिर में नए साल पर होने वाली भीड़ में बच्चों को बचाकर रखें। उन्हें दर्शन करने के लिए अपने साथ न लेकर आएं। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइड लाइन तैयार की जा रही है। नववर्ष पर अपने साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, अस्वस्थ और दिव्यांग को न लाएं। इसके साथ ही श्रद्धालु व्रत न रखकर आएं। क्योंकि इससे वह ज्यादा बीमार हो सकते हैं। अगर कोई बीमार हैं और वह दर्शनों के लिए आना चाहता है तो दवा खाकर ही मंदिर में प्रवेश करें।


कोविड फैलने पर ठप हो जाएगा पर्यटन उद्योग

जैसे कि सबको पता है कि केरल, गोवा और महाराष्ट्र में कोविड के नए केस सामने आ चुके हैं। जहां काफी लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में 2020 और 2021 में कोविड के कारण लॉकडाउन का दंश झेल चुके ब्रज के उद्यमियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। ऐसे में पर्यटन उद्योग ठप हो जाएगा। जिससे होटल, रेस्तरां को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ ही सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि कोविड के केस देश के कई हिस्सों में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह मास्क जरूर लगाएं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। जरूरी नहीं हो तो भीड़ में जाने से बचें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.