छात्रों की हुई मौज…हरियाणा सरकार ने कड़ाके की ठंड में किया छुटि्टयों का ऐलान, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल  

अंबाला (एकता): नए साल में हर कोई परिवार के साथ कई तरह की प्लानिंग करने की सोचते हैं। छुट्टियों का जिक्र होते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरों पर रौनक आ जाती है। कई लोग अलग-अलग जगह पर घूमने के लिए फैमिली के साथ जाने की सोचते हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में सर्दियों की छुटि्टयों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि 1 से 15 जनवरी तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की तरफ से छुटि्टयों की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने लेटर जारी किया है। दरअसल बढ़ती सर्दी के चलते ये फैसला लिया गया है।

विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों एंव जिला मौलिक अधिकारियों एंव खंड शिक्षा अधिकारियों को लेटर जारी कर दिया गया है। निजी स्कूलों के तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही छुट्टियां होगी। वहीं दूसरी तरफ स्कूल बंद होने के चलते छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लगातार ठड़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान गिरने लगा है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में ठंड काफी बढ़ रही हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

साल 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार की तरफ से 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। कर्मचारियों को सालभर में 127 छुट्टियां मिल सकेंगी। इसके अलावा 14 ऐच्छिक अवकाशों में से 3 अवकाश कर्मचारी ले सकेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर बाजार...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...

तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं शिमला, मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी गर्मी की...

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ..छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

शिमला, संजू -:द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला के समीप छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू स्वयं मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने राज्य की जनता की ओर से राष्ट्रपति...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.