/ Oct 03, 2026

दिसंबर की ठंड में 106 साल की ‘उड़नपरी दादी’ ने फिर छु़ड़ाए सबके छक्के, जीते 3 Gold Medal

चरखी दादरी (एकता): जहां दिसंबर की ठंड ने लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है, वहीं इस ठंड में हरियाणा की 106 वर्षीय ‘उड़नपरी दादी’ के नाम से मशहूर रामबाई फर्राटा भर मैदान में दौड़ लगा रही है। सोचने वाली बात यह है कि ठंड में जहां बुजुर्गों के लिए बिस्तर से बाहर निकलना ही एक चुनौती बना हुआ है, वहीं दादी रामबाई इस ठंड में तीन गोल्ड मेडल हासिल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक चरखी दादरी जिले के कादमा निवासी दादी रामबाई ने दिल्ली के आयोजित वेटरन एथलीट मीट में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपने पदकों की सूची और लंबी कर ली है। हर कोई उनपर गर्व महसूस कर रहा है। खास बात यह है कि वह अब तक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में करीब 40 पदक अपने नाम कर चुकी है। बताया जा रहा है कि रामबाई के अलावा उनकी बेटी और नातिन ने भी एथलीट चैंपियनशिप की अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक हासिल किए हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित वेटरन एथलीट मीट में उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। रामबाई ने 100 मीटर दौड़ के अलावा 3000 मीटर पैदल चाल और शॉटपुट स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पदक जीतने पर रामबाई की बेटी को किया गया सम्मानित 

जानकारी के मुताबिक रामबाई की बेटी संतरा देवी ने 3000 मीटर पैदल चाल में स्वर्ण, 100 मीटर दौड़ और शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा नातिन शर्मिला ने भी रजत पदक जीता।


रामबाई की सेहत का राज देसी खुराक 

खास बात यह है कि 106 साल की उम्र में जहां लोग बेड पर आराम करते हैं वहीं रामबाई हरियाणा का खास चेहरा बनी हुई है। रामबाई उम्र के बढ़ते पड़ाव में भी लगातार जीत रही हैं। उनकी सेहत का राज देसी खुराक है। वह हर रोज पैदल चलती है और टाइम पर खाती-पीती है। वह सुबह-शाम आधा किलो दूध पीती हैं। इसके अलावा घी, चूरमा, दही और मेसी रोटी खाती हैं। वह अपनी परिवार की देखभाल के साथ-साथ अपनी सेहत का खास ख्याल रखती हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.