/ Jul 04, 2026

Web Series ‘काला पानी’ में देखने को मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का, मोना सिंह इस किरदार में आएंगी नजर

दिल्ली (एकता): आज के समय में लोग खुद के Entertainment के लिए इंटरनेट या फिर अन्य प्रकार के साधन का इस्तेमाल करते हैं। सबसे ज्यादा लोग खुद को एंटरटेन करने के लिए अलग-अलग तरह की मोबाइल एप्प, ऑनलाइन वीडियो का इस्तेमाल करना बेहद पसंद करते हैं। हमारे देश में अगर कोई सबसे ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म प्रसिद्ध है, तो वह NetFlix। इसकी बड़ी वजह अच्छे दाम में अनेकों प्रकार के एंटरटेन विकल्प इसके यूजर को मिल जाते हैं। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई बड़ी सीरीज और फिल्में दस्तक देती रहती हैं। आओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय का सबसे मनोरंजक माध्यम बन गया है, जहां आपको नई फिल्मों के साथ-साथ नई वेब सीरीज भी देखने को मिलेगी। अगरल आप क्राइम थ्रिलर, एक्शन या रोमांटिक सीरीज देखना चाहते हैं तो यहां पर आप हर तरह की सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। हाल ही में ‘काला पानी‘ ने वेब सीरीज का बेहतरीन टीजर जारी किया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस सीरीज में मोना सिंह और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


इस दिन होगा ‘काला पानी’ का प्रीमियर

‘काला पानी’ का प्रीमियर 18 अक्टूबर, 2023 को होगा। खास बात यह है कि यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। इसमें यूजर्स को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के नमकीन समुद्र और समुद्री हवा के साथ-साथ एक रोमांचक सफर देखने का मौका मिलेगा। जहां आपको द्वीप समूह के नीले पानी और सुनहरे रेत से परे की कहानी दिखाई जाएगी। इसका दमदार टीजर सभी को काफी पसंद आ रहा है। वेब सीरीज ‘काला पानी’ अमित गोलानी द्वारा सह-निर्देशित है। इस सीरीज में आपको दिखाया जाएगा कि कैसे द्वीप में अराजकता फैलती है। जिससे कई निवासी वहां फंस जाते हैं और वह दूसरे लोगों से कहीं दूर चले जाते हैं। अगर आप भी इस वेब सीरीज काला पानी को देखने के लिए उत्साहित हैं तो आपको यह सीरीज देखकर ही पता चलेगा। इसमें आपको हर तरह के सीन देखने को मिलेंगे।


आशुतोष गोवारिकर ने जाहिर की खुशी

बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर और फिल्मेकर्स में आशुतोष गोवारिकर का भी नाम शुमार है। इन दिनों आशुतोष गोवारिकर ओटीटी डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सीरीज के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, आशुतोष गोवारिकर ने कहा, ‘काला पानी की अपनी एक दुनिया है। वह इस तरह के एक दिलचस्प नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए काफी खुश हैं।

सीरीज का हिस्सा बन Excited हैं मोना सिंह

‘काला पानी एक ऐसा शो है जो आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएगा। एक ऐसे प्रोजेक्ट में भाग लेना जो आपको हमेशा के लिए बांधे रखता है। इस शो ने मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी सीमाओं को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

जानिए कौन है मोना सिंह

मोना सिंह एक भारतीय टीवी और फिल्म अभिनेत्री है। उनको सबसे पहले मुख्य पहचान टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं से मिली’, जिसके बाद वह कई फेमस टीवी सीरियल में बतौर लीड एक्ट्रेस भी नजर आईं। मोना कई टीवी रियलिटी शो में भी पार्ट ले चुकी हैं। फिल्म 3 idiot से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया, जिसमें वह करीना की बड़ी बहन के रोल में दिखाई दी। अब वह वेब सीरीज से भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.