BSSC Recruitment 2023: अब Inter Pass को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस दिन से करें अप्लाई

बिहार (एकता): बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जो नौकरी के लिए भटक रहे हैं वह इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने बीएसएससी सेकेंड इंटर लेवल कंबाइंड कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2023 के लिए आवेदन जारी किए हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन इसी परीक्षा के जरिए से होगा। यहां 11 हजार से ज्यादा पद पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर कोई यह नौकरी करना चाहता है वह इसमें अप्लाई कर सकता है। हालांकि एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद इस फॉर्म को भर सकते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगर इस वेबसाइट bssc.bihar.gov.in. पर नोटिस चेक करना चाहते हैं तो इस पर देख सकते हैं। एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद आवेदन यहीं से किए जाएंगे।

इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन 

बीएसएससी की सेकेंड इंटर लेवल सीसीई परीक्षा 2023 के लिए 27 सितंबर 2023 से आवेदन शुरू होंगे। हालांकि इस फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 तय की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 11098 पद भरे जाएंगे।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस परीक्षा के लिए वो उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानि इंटर की परीक्षा पास की हुई है। बता दें कि 18 से 37 साल तक के उम्मीदवार इसे अप्लाई कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी को उम्र सीमा में छूट मिल सकती है।

कैसे होगा सेलेक्शन

इस परीक्षा के लिए सेलेकशन इतना आसान नहीं होगा। इसके लिए उम्मीदवार को कई पड़ाव पार करने होंगे। पहले प्रिलिमिनेरी रिटेन एग्जाम होगा। उसके बाद मुख्य परीक्षा ली जाएगी। सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन  फाइनल होगा।

कितनी है एप्लीकेशन फीस

इन पद के लिए आवेदन को लेकर फीस अलग-अलग होगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 540 रुपए फीस देनी होगी। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी को फीस 135 रुपए देनी होगी।

यहां मिलती है नौकरी

खास बात यह है कि इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को सरकारी विभागों में नौकरी मिल सकती है। जैसे क्लर्क, स्टेनोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर आदि। वह इन पदों पर नौकरी कर सकते हैं।

इंटर पास का मतलब क्या होता है?

Intermediate को हिंदी में उच्चतर माध्यमिक कहते है। जो 12th की परीक्षा का संचालन करवाता हैं उसे हम intermediate exam कहते हैं और 12th class की परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले को inter paas कहते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.