स्टार क्रिकेटर Virat Kohli ने 146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार बनाया ऐसा कीर्तिमान कि सब हुए हैरान

दिल्ली (एकता): भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने 146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार नया कीर्तिमान बनाकर सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर में नहीं बना पाए थे। खास बात यह है कि क्रिकेट साल 1877 से खेला जा रहा है। तब से लेकर अब तक विराट वह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों प्रारूप मिलाकर सात अलग-अलग कैलेंडर वर्ष में 2000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसके चलते उनके फैंस, परिवार और क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है।


श्रीलंका के कुमार संगकारा को विराट ने छोड़ा पीछे

बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने साल 2023 में 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 36 पारियों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए। इनमें आठ शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले क्रिकेटर ने साल 2012 में 2186 रन, 2014 में 2286 रन, 2016 में 2595 रन, 2017 में 2818 रन, 2018 में 2735 रन और 2019 में 2455 रन बनाकर जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि साल 1877 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले जाने के बाद से किसी अन्य खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की। हालांकि कोहली के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं। संगा ने 6 बार ऐसा किया है।


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में
विराट सबसे आगे 

खास बात यह है कि मौजूदा क्रिकेटरों में रूट, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम कोहली से काफी पीछे हैं। जबकि वह सबसे आगे चल रहे हैं। भारत के अन्य खिलाड़ियों में सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 2000+ रन बनाने काम चार बार किया है।

जानें मैच में क्या हुआ?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत सेंचुरियन में पारी और 32 रन से हार गया। 28 दिसंबर  को मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। हैरानी की बात यह है कि इस मैच में भारतीय टीम 3 दिन भी नहीं टिक पाई। बारिश की वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हुआ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

शंभू–राजपुरा रेल ट्रैक पर धमाके की साजिश नाकाम, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पटियाला -:शंभू–राजपुरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा  ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसे लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन समझा गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह एक अटेम्प्टेड डेटोनेशन...

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: 10 मई को मतदान, 20 वार्डों में 2.07 लाख मतदाता

पंचकूला, 28 अप्रैल — पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान 10 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार शहर के 20 वार्डों में कुल 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार सभी वार्डों में मतदाताओं की संख्या संतुलित...

पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक...

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.