/ Oct 03, 2026

दिल्ली में New Year का जश्न मनाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

दिल्ली (एकता): इस बार दिल्ली में नया साल मनाना आसान नहीं होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। अब नए साल के जश्न के बाद कोई भी हुड+दंग नहीं मचा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक यातायात पुलिस ने साथ ही लोगों को सलाह दी कि वह साल के पहले दिन इंडिया गेट पर न आएं। दरअसल नए साल पर विभिन्न उत्सव रेस्तरां, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में सैलानी हर तरह के वाहनों का उपयोग करके घूमने-फिरने वाली जगहों पर जाएंगे, जिससे राजधानी की सड़कों पर भीड़-भाड़ हो सकती है। बता दें कि 2,500 पुलिसकर्मी वाहनों को सुचारू करने के लिए तैनात रहेंगे। जहां इस तरह के समारोह आयोजित किए जा सकते हैं। पुलिस की ये व्यवस्था 31 दिसंबर की रात 8 बजे जश्न कार्यक्रम खत्म होने तक जारी रहेगी।


इन जगहों पर लग सकता है जाम 

जानकारी के मुताबिक एमएंडएन ब्लॉक मार्केट ग्रेटर कैलाश, सूर्या होटल न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, ईएनए मार्केट, साउथ एक्सटेंशन मार्केट लोधी इंस्टीट्यूशनल एरिया, इरोज होटल, क्राउन प्लाजा होटल नेहरू प्लेस, डिफेंस कॉलोनी क्लब, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस सैदुल्लाजाब, छतरपुर एम्बिएंस मॉल, राजौरी गार्डन, क्लब रोड, पंजाबी बाग पीवीआर विकास पुरी ज्वालाहेरी मार्केट, पीतमपुर, मुखर्जी नगर, मॉडल टाउन हडसन लेन, विकास मार्ग, वसंत कुंज मॉल, कनॉटप्लेस आदि।


जानें किन रास्तों पर न जाएं

अगर आप दिल्ली आ रहे हैं तो आपको इस बात का पता होना चाहिए कि कौन से रास्ते बंद हैं और कौन से रास्तों पर जाने की अनुमति मिल रही हैं। ऐसे में आपको ही मुश्किल खड़ी होगी। किसी भी वाहन को गोल चककर बंगाली मार्केट, गोल चककर मंडी हाउस,  मुंजे चौक के पास चेम्सफोर्ड रोड (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन), रंजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी तल, मिंटो रोड – दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल चककर गोल मार्केट, गोल चककर जीपीओ, नई दिल्ली, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, गोल चककर विंडसर प्लेस से आगे कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नए साल पर इंडिया गेट जाने से बचें

नए साल पर इस बार इंडिया गेट जाना आपको महंगा पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पैदल और वाहन दोनों तरह के यातायात के नियमन के लिए इंडिया गेट पर और उसके आसपास व्यापक यातायात व्यवस्था की है। इंडिया गेट क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को कहीं ओर जगहों पर डायवर्ट किया जा रहा है।

यहां वाहन पार्क कर सकते हैं लोग 

– कॉपरनिकस मार्ग पर मंडी हाउस के पास बड़ौदा हाउस तक।
– मिंटो रोड के पास डी.डी. यु मार्ग और प्रेस रोड क्षेत्र पर ।
– पंचकुइयां रोड के पास आर.के. आश्रम मार्ग पर, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड पहाड़गंज की ओर।
– के.जी. मार्ग के पास कॉपरनिकस लेन -फ़िरोज़शाह रोड क्रॉसिंग पर।
– गोल डाक खाना के पास (ए) काली बाड़ी मार्ग (बी) पं. पंत मार्ग (सी) भाई वीर सिंह मार्ग।
– आकाशवाणी के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक के पास।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.