/ Oct 02, 2026

लाभार्थियों को ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, 16वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

दिल्ली (एकता): देश में गरीब, किसान और आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। इनमें से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इससे जुड़कर किसान काफी लाभ ले रहे हैं।बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की एक पहल है, जो किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष ₹6,000 तक देती है। अगर आप जरूरतमंद हैं या फिर गरीब वर्ग से आते हैं, तो राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक आपके लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ आप आसानी से ले सकते हैं। इस योजना में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की किस्त दी जाती है। लेकिन आपको ये किस्त बड़े ध्यान से भरनी होगी वहीं तो आप इससे वंचित रह सकते हैं। अब 16वीं किस्त जारी होने वाली है। अगर आपसे उस किस्त में गलतियां होती हैं, तो आपकी किस्त रुक सकती है। आइए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं।


जानिए कौन सी गलतियों के कारण अटक सकती है
किस्त

अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और आवेदन फॉर्म भरते समय आपसे गलती से कुछ गलत लिखा जाए या आपने कोई गलत जानकारी दी हो तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपको इसकी तरफ साफ ध्यान देना चाहिए।

आपने अगर आवेदन फॉर्म में बैंक खाते की जानकारी गलत दी है तो भी आपकी किस्त रुकने की संभावना है। इसलिए फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें और ठीक जानकारी दें। ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े।

पीएम किसान योजना से जुड़ने वाले लोगों को अपने आधार कार्ड को बैंक खाते को लिंक करवाना चाहिए। अगर किसी ने इससे लिंक नहीं करवाया तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा सकते हैं।

आपकी किस्त न रुके तो इसके लिए आपको ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवाना होगा। अगर आप दोनों काम नहीं करवाते हैं, तो आपको किस्त नहीं मिलेगी।

किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपए करके उनके खाते में भेजी जाती है। फिलहाल किसानों के खाते में 15 किस्तें आ चुकी हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.