अवैध माइनिंग पर सीएम फ्लाइंग का चाबुक,1 महीने पहले भी हुई थी कार्रवाई, सवालों के घेरे में माइनिंग विभाग

यमुनानगर के नगली 32 में नियमों की अवहेलना करते हुए A.N नाम से एक स्क्रीनिंग संयंत्र दिन में ही चल रहा था जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की है। रणजीतपुर चौकी इंचार्ज, माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को लिखित शिकायत दी गई है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने अ.वै.ध मा.इ.निं.ग कर रहे ख.न.न मा.फि.या पर शि.कं.जा कसा
यमुनानगर जिले के नगली 32 में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक बार फिर दस्तक दी। हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने अवैध मा.इ.निं.ग कर रहे खनन माफिया पर शिकंजा कसा है। सीएम फ्लाइंग की टीम जैसे ही नगली 32 के A.N स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंची तो स्क्रीनिंग प्लांट नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिन के उजाले में चलता मिला। जैसे ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम वहां पर पहुंची तो लोगों में ह.ड़.कं.प मच गया। ट्रक ड्राइवर ट्रैकों को छोड़कर मौके से फ.रा.र हो गए। इस दौरान एक जेसीबी भी ड्राइवर मौके से ले जाने में कामयाब हुआ। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि नगली 32 में A.N नाम से एक स्क्रीनिंग प्लांट नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिन में भी चल रहा है। हम मौके पर पहुंचे तो हमें वह चलता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि दिलशाद नाम के एक व्यक्ति के नाम यह जमीन है और उसी का ही है ये स्क्रीनिंग प्लांट है। दिनेश शर्मा ने बताया कि एक महीने पहले भी इसी स्क्रीनिंग संयंत्र पर कार्रवाई की गई थी और प्र.दू.ष.ण विभाग की तरफ से इसे सील भी कर दिया गया था। बावजूद इसकी सील तोड़कर इसे दोबारा से फिर चलाया गया है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के इंस्पेक्टर ने कहा कि हमने मौके से चार ट्रक भी पकड़े हैं लेकिन मा.इ.निं.ग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। क्योंकि ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक छोड़कर फ.रा.र हो गए।

                 

एक महीने पहले इस पर प्रदूषण विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई थी- इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा
मुख्यमंत्री उड़ान दस्तक इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने एक बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि एक महीने पहले इस पर प्रदूषण विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई थी लेकिन माइनिंग विभाग की तरफ से एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में सवाल माइनिंग विभाग पर उठाते हैं कि कार्रवाई में ढीलाई क्यों बरती गई। दूसरा और वाजिब सवाल यह है कि खनन विभाग अवैध माइनिंग को रोकने क्या सक्षम नहीं है। क्योंकि दिन के उजालों में ही स्क्रीनिंग प्लांट और स्टोन क्रेशर चल रहे हैं। क्या कार्रवाई तभी होगी जब मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की टीम ही कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.