जींद- इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना चौटाला ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला लगातार पूरे हरियाणा के दौरे कर रहे हैं। और इस बार भारतीय जनता पार्टी की हार तय है।
सुनैना चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में श्री राम मंदिर का मुद्दा भाजपा के कोई काम नहीं आएगा। राम हमारे कण-कण में हैं। भाजपा इसका राजनीतिक इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है,
लेकिन उसे कोई फायदा मिलने वाला नहीं है। सुनैना चौटाला ने कहा कि सभी पार्टियों के बड़े नेता इनेलो ज्वाइन कर रहे हैं। नूंह में कई बड़े नेताओं ने इनेलो का दामन थामा है। सुनैना ने कहा कि हरियाणा में अब तीन ही मुख्य पार्टियां हैं भाजपा, कांग्रेस और इनेलो। चौथी पार्टी का सुपड़ा साफ हो चुका है। अगले चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन पार्टियों के बीच रहने वाला है।
सुनैना चौटाला ने कहा कि अब हरियाणा की जनता इनेलो को मुख्य विकल्प के रूप में देख रही है और अगले लोकसभा विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में पहुंचेगी।

