/ Oct 02, 2026

आम आदमी पार्टी किसानों की जायज मांग के साथ खड़ी…अध्यादेश लाकर MSP गारंटी लागू करे सरकार

झज्जर/चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन जून, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, अभिता, सोनू वत्स, जोगिंदर तंवर, रणवीर गुलिया, चंदर मोहन, राजे राज्यान और हैप्पी लोहचब मौजूद रहे। वे रेवाड़ी खेड़ा और खरहर में किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि  किसानों के खेतों से निकलने वाली हाई टेंशन तार का मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए।
अनुराग ढांडा ने  कहा कि  आम आदमी पार्टी किसानों की जायज मांग के साथ खड़े हैं। पूरे देश का किसान एमएसपी के लिए संघर्ष कर रहा है। एमएस स्वामीनाथन को केंद्र सरकार ने भारत रत्न दिया है, लेकिन सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने से हिचक रही है और पीछे हट रही है। अगर, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू हो जाती है तो किसानों को सी2 + 50% के हिसाब से गेंहू का 3150 रुपए दाम मिलता। जबकि आज के समय पर 2150 के आसपास मिलता है। उन्होंने कहा कि एक हजार रुपए प्रति क्विंटल कम रेट पर गेंहू खरीदा जा रहा है। इसलिए किसानों की एक ही मांग है कि एमएसपी की गारंटी मिलनी चाहिए और सी2 + 50 पर्सेंट के हिसाब से फसल का रेट मिलना चाहिए। जिस प्रकार बीजेपी सरकार संसद में अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट देती है। उसी प्रकार, अध्यादेश से एमएसपी कानून भी लागू किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि लोकसभा चुनावों से पहले के केंद्र सरकार एमएसपी कानून लागू करे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.