CM ने 58,444 हजार करोड़ रूपए का बजट किया पेश…7 नई योजनाओं का ऐलान,कर्मचारियों और पेंशनरों को भी दी गई राहत

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल का आज दूसरा बजट पेश किया। लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए गए इस बजट में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की तरफ फोकस किया है । कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में भी कुछ ऐलान किए गए हैं। बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल क्षेत्र में भी मजबूती देने के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान किया है। बजट में मुख्यमंत्री ने इस बार 7 नई योजनाओं और तीन नई नीतियों का ऐलान किया है और वर्ष 2024-25 के लिए 58,444 हजार करोड़ के बजट प्रावधान किया है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती की तरफ फोकस
मुख्यमंत्री ने बजट पेश करने के बाद कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना का बजट आज पेश किया गया है । जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और ज्यादा फोकस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की तरफ दिया गया है। कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए जलवायु युक्त कृषि को बढ़ावा दिया गया है। गेहूं और मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य पहली बार निर्धारित किया गया है। दुग्ध किसानों की आय बढ़ाने के लिए गाय और भैंस के दुध पर एमएसपी निर्धारित किया गया है।
विपक्ष ने बजट को बताया नीरस…कहा बजट से हर वर्ग को मिली निराशा
वहीं विपक्ष ने बजट को नीरस करार देते हुए कहा कि बजट से हिमाचल को निराशा ही मिली हैं। बजट में युवावर्ग, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों के लिए कुछ नही है। इस बजट में किसानों और गारंटियों का कोई उल्लेख नही हैं। भैंस का दूध सौ रुपए, गाय का दूध 80 रुपए खरीदने की जो बात की गई थी लेकिन इसमें भी कम ही बढ़ौतरी की गई है। बजट में प्राकृतिक खेती का गला घोंट दिया हैं। बजट में महिलाओं को 1500 देने का कहीं जिक्र नहीं है ये महिलाओं का अपमान है। भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि ये संवेदनहीन सरकार है। किसी भी योजना के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है। प्राकृतिक आपदा की बात कही जा रही है। केंद्र ने प्रदेश की खुली मदद की है लेकिन इस सरकार ने इसका दुरपयोग किया है। लोग समझ गए हैं कि उनसे गलती हो गई हैं और लोकसभा चुनावों में ऐसी गलती जनता फिर से नही करेगी और गारंटी को लेकर जनता जवाब देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

75 साल की उम्र में भी शिक्षा का सफर जारी, 32 डिग्रियों के बाद अब आचार्य परीक्षा में शामिल हुए डॉ. मिल्खी राम

हमीरपुर,अरविंद-:सीखने की कोई उम्र नहीं होती,यह बात कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिल्खी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाई है।अब तक 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिल्खी राम इन दिनों इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर में आचार्य (एमए संस्कृत) की परीक्षा देने पहुंचे हैं।उनका यह जज्बा युवाओं के...

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: दो HPAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की स्वीकृति के बाद जारी किए गए...

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 और 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है।राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क...

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.