/ Jun 30, 2026

AAP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-  आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में प्रचार और आगामी रणनीति को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। वे प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कुमारी सैलेजा से मिले।
इंडिया” गठबंधन की जीत को लेकर  किया मंथन
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की सभी नेताओं से सकारात्मक माहौल में इंडिया गठबंधन की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने पर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन हरियाणा में बहुत मजबूत है। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा में “इंडिया” गठबंधन की मज़बूत स्थिति के विषय में भी उन्हें सूचित किया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को लेकर और बाकी हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। सभी ने आगामी लोकसभा चुनावों में “इंडिया” गठबंधन की जीत को लेकर  पुरजोर मेहनत करने और एकजुट होकर बीजेपी की तानाशाही को खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सफलता को लेकर सभी नेताओं ने संकल्प लिया है। जल्द ही मिशन मोड में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। किस तरीके से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी इसको लेकर हमारी बातचीत हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को सफल उद्यमों...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.