JOA-IT भर्ती परिणाम को कैबिनेट सब कमेटी की मंजूरी….कैबिनेट लेगी अंतिम फैसला

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- JOA-IT  पोस्ट कोड 817 के परिणाम घोषित करने को लेकर कैबिनेट सब कमेटी ने हरी झंडी दे दी है।गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में  हुई  बैठक सब कमेटी की बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी के तहत  पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण यह भर्तियां अधर में लटक गई थी।
मामला आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों  को जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट उपसमिति पोस्ट कोड 817 के भर्ती परिणाम को घोषित करने के पक्ष में सब कमेटी ने निर्णय लिया है। पोस्ट कोड 817 का भर्ती परिणाम घोषित करने की सिफारिश कैबिनेट से की जाएगी। मामला आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट इस पर अंतिम निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी पेंडिंग भर्तियों पर समीक्षा की गई।उन्होंने कहा कि 817 पोस्ट कोड की बड़ी परीक्षा थी 1866 पड़ है जिस पर भर्ती होनी है।इसमें कोर्ट के भी समय समय पर निर्णय आये तथा विजिलेन्स सहित सभी सम्बंधित विभागों की राय ली गई।जिसके अनुसार सब कमेटी ने पाया कि   कि सात ऐसे लोग हैं जिनके ऊपर FIR हुई है।पांच सदस्यीय सब कमेटी ने निर्णय लिया है कि सात पड़ खाली रख कर बाकी शेष पर भर्तियां की जाए।उन्होंने कहा कि सब कमेटी कैबिनेट को 817 पोस्ट कोड पर भर्ती की सिफारिश करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी।कैबिनेट इस विषय पर अंतिम फैसला लेगी। कैबिनेट उपसमिति की बैठक में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ,यादविंद्र गोमा व विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि भंग किए जा चुके प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी के तहत  पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 1.07 लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा, 15 जुलाई से लेकर 2 मार्च 2022 तक टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया। 4,332 अभ्यर्थियों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया। 1 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक चयन आयोग के कार्यालय में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। करीब 1800 अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन परीक्षा पास की। लेकिन पेपर लीक मामले में जांच व अन्य कारणों अभी तक भर्ती परीक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है।कैबिनेट सब कमेटी ने 817 को मंजूरी दे दी है अब देखना यह है कि कैबिनेट से इसे कब हरी झंडी मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.