हिमाचल कैबिनेट की बैठक मे महिलाओं को 1500 पेंशन देने को मंजूरी

शिमला : संजु ( चौधरी )- गुरुवार को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शिमला प्रदेश सचिवालय में हुई. लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश मंत्रिमंडल की एक माह के भीतर यह तीसरी बैठक है. मंत्रिमंडल ने बैठक में प्रदेश में आपदा को लेकर केंद्र से मदद की मांग करते हुए 9043 करोड़ की मदद का प्रस्ताव पारित किया. साथ ही बीते दिन प्रदेश में हुई सियासी घटनाक्रम को लेकर पूरे प्रकरण के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए इस प्रकरण की निंदा भी की.
आपदा प्रभावितों के लिए 9043 करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग पर प्रस्ताव पारित
हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बीते दिनों बरसात ने हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई. ऐसे में प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए केंद्र सरकार से मदद की मांग की है. इसके लिए 9043 करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग का प्रस्ताव कैबिनेट ने पारित किया है. इसके अलावा प्रदेश कैबिनेट ने बीते दिन प्रदेश में हुए सियासी घटनाक्रम पर भी चर्चा की. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की मंशा पूरी नहीं हो पाई. प्रदेश कैबिनेट ने इस पूरे प्रकरण की भी निंदा की है. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने महिलाओं को 1500 रूपए प्रति माह पेंशन दिए जाने को भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि अप्रैल से महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरु हो जाएगा.
गोबर को कंपोस्ट खाद में बदलकर किसानों से 3 प्रति किलो खरीदने की मंजूरी 
प्रदेश कैबिनेट ने फैसला किया है कि हरोली डिग्री कॉलेज का नाम उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की स्वर्गीय पत्नी सिमी अग्निहोत्री के नाम पर किया जाए. वहीं मंत्रिमंडल ने SMC शिक्षकों को एलडीआर के माध्यम से अनुबंध पर लाए जाने के बाद नियमित किए जाने का फैसला किया है. वही कंप्यूटर टीचर को कंप्यूटर लेक्चरर के तौर पर भरने को भी मंजूरी दी है. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिला परिषद कैडर के लगभग 4500 कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत वेतनमान के लाभ देने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है वहीं गोबर को कंपोस्ट खाद में बदलकर किसानों से ₹3 प्रति किलो खरीदने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी. इसके अलावा प्रदेश को कैबिनेट ने विभिन्न पदों को भर्तीयों के लिए भी मंजूरी दी है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.