किसानों के आं+दोलन से थमी ट्रेनों की रफ्तार, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली में कई ट्रेनें रद्द

अंबाला (एकता): किसान संगठनों के आज से 3 दिवसीय ‘रेल रोको आं#दोलन’ के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। बता दें कि गुरुवार को ट्रेन की पटरियों पर बैठकर किसानों ने प्रदर्शन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा-पंजाब और दिल्ली में कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। इतना ही नहीं 50 से ज्यादा रूट डायवर्ट किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक पंजाब में उत्तर भारत के 6 राज्यों के 19 किसान संगठन आं@दोलन शुरू कर रहे हैं। इन्होंने अमृतसर, जालंधर कैंट और तरनतारन समेत 12 स्थानों पर ट्रेनों का चक्का जाम कर दिया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में कटिहार-अमृतसर, नई दिल्ली-अमृतसर, मुंबई-अमृतर, 14617 बनमनखी-अमृतसर, अमृतसर-जयनगर, अमृतसर-अजमेर अमृतसर-बिलासपुर, जयनगर-अमृतसर, मुंबई-अमृतसर, कोलकाता-अमृतसर, न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर, धनबाद-फिरोजपुर ट्रेन शामिल है। हालांकि किसानों ने 3 दिन रेल रोको आं$दोलन का ऐलान किया है।

जानिए कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द 

जानकारी के मुताबिक 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 04652 अमृतसर-जयनगर, ट्रेन नंबर 12460 अमृतसर-नई दिल्ली, 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 22439 नई दिल्ली-कटड़ा, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 22440 कटड़ा-नई दिल्ली आज बाधित रहेगी। अमृतसर-कोलकाता का संचालन लुधियाना और 12926 मुंबई-अमृतसर का संचालन चंडीगढ़ से किया जाएगा। इसके साथ ही 12029 व 12497 नई दिल्ली-अमृतसर का संचालन लुधियाना तक ही किया जाएगा।

इन मांगों को लेकर किसानों ने किया आंदोलन

बताया जा रहा है कि यह किसान बाढ़ से फसलों को प्रभावित होने के चलते हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन करने के लिए इकट्ठे हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.