बस इस दिन तक SBI ने इन ग्राहकों के लिए लॉन्च की खास Scheme, जल्दी करें…वरना हाथ से निकल जाएगा मौका

दिल्ली (एकता): अगर आपका भी State Bank of India में खाता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी बैंक है। बता दें कि इस बैंक ने सिर्फ कुछ दिनों के लिए खास स्कीम लॉन्च की है। बस आप बिना देर किए इस स्कीम के लिए जल्द अप्लाई करें। हालांकि एसबीआई कई बार अलग-अलग तरह की स्कीम लॉन्च करता रहता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में निवेश की तिथि जल्द बंद होने वाली है। बता दें कि इस स्कीम का नाम है SBI WeCare FD Scheme। इस योजना को बैंक ने खासतौर पर Senior Citizen के लिए लॉन्च किया है। बैंक ने इसमें निवेश करने की डेडलाइन 30 सितंबर तय की है। जिसके बाद कोई सूचना जारी नहीं की जाएगी। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपको पास सिर्फ 4 दिन ही शेष बचे हैं। हम आपको इस स्कीम की सारी जानकारी बता रहे हैं।

SBI WeCare स्कीम क्या है? 

जानकारी के मुताबिक SBI वीकेयर स्कीम को खासतौर पर Senior Citizen के लिए ही डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि आपको 5 से 10 साल तक एफडी कराने का मौका मिल रहा है। एफडी डिपॉजिट स्कीम पर 7.50 फीसदी की दर से सीनियर सिटीजन का रिटर्न मिल रहा है।

बढ़ चुकी है स्कीम की डेडलाइन

खास बात ये है कि एसबीआई ने इस स्कीम की डेडलाइन को कई बार आगे बढ़ाया है। जिसके चलते एक बार फिर से वह इसे थोड़े दिनों के लिए बढ़ा सकते हैं। सीनियर सिटीजन को 7 दिन से लेकर 5 साल की एफडी 3.50 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। इस स्कीम की शुरुआत बैंक द्वारा कोरोना काल के दौरान की गई थी।

भारतीय स्टेट बैंक का क्या कार्य है?

एसबीआई भारत में एक पब्लिक सेक्टर का बैंक है। यह कई बैंकिंग सुविधाएं और सेवाएं अपने ग्राहकों को प्रदान करता है। जिसमें बचत खाता, FD व RD , होम लोन, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड आदि शामिल हैं। एसबीआई (SBI) अपने सभी ग्राहकों को SBI YONO जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म भी प्रदान करता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.