/ Aug 13, 2026

हिमाचल में चुनावों के दौरान 25 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा…बाहरी राज्यों से भी आएगी फोर्स

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने के लिए हिमाचल पुलिस पूरी तरह से तैयार है। इन चुनावों के लिए प्रदेश में हिमाचल पुलिस, सीएपीएफ व होमगार्ड के 25 हजार के करीब जवान तैनात किए जाएगें। यह जानकारी हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाईन मंडी में सेंट्रल रेंज मंडी  डीआईजी व सेंटर रेज के तहत आने वाले पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान महानिदेशक संजय कुंडू ने  पुलिस अधिकारियों से चुनावों को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही विभिन्न गतिविधियों व तैयारियों का जायजा लिया। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल में चुनावों के 3 हजार होमगार्ड बाहरी राज्यों से बुलाए जाएंगे। 17 हजार के करीब पुलिस जवान व 8 हजार के करीब होमगार्ड चुनावों में मोर्चा संभालेगे। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि चुनावों के लिए पुलिस ने हिमाचल को प्री नोमिनेशन से लेकर मतगणना तक 5 फेज में बांटा है। चुनाव के आरंभ से लेकर मतगणना तक कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस की रहती है। इस व्यवस्था के तहत अंतरराज्यीय सीमा पर 107 जगहों पर नाके लगाए गए है।
सेंट्रल रेंज मंडी में अब तक 80 प्रतिशत हथियार हो चुके हैं जमा
चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पुलिस ने 80 प्रतिशत हथियार जमा कर लिए हैं और आने वाले सप्ताह में इसे शत प्रतिशत कर लिया जाएगा। वहीं जो लोग अपने हथियारों का जमा नही करवाएंगे उन्हें खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। संजय कुंडू ने कहा कि चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर हेट स्पीच का चलन अधिक बढ़ जाता है। ऐसी गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा चुनावों के दौरान शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए बॉटलिंग प्लांट पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। साथ ही, शराब के ठेकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।वहीं इस मौके पर डीजीपी संजय कुुंडू ने अगले माह से हिमाचल प्रदेश में शुरू होने वाले टूरिस्ट सीजन के दौरान पर्यटकों से कुछ बातों का ध्यान रखने की भी अपील की। टूरिस्ट सीजन में पर्यटक गाड़ी में अधिक कैश व बाहर से शराब न लेकर आए। अन्यथा चुनाव आयोग की गाईड लाइन के अनुसार पर्यटकों के उपर कार्यवाई हो सकती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ भूपेंद्र-:राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में...

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.