शिमला तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति…परिवार के साथ भंडारा भी किया ग्रहण

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय शिमला प्रवास पर हैं. मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संकट मोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में दर्शन किए. सुबह अपने आधिकारिक आवास प्रेसिडेंट रिट्रीट से रवाना होने के बाद राष्ट्रपति पहले संकट मोचन मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तारादेवी मंदिर कमेटी ने स्मृति चेंज देकर सम्मानित किया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहे.
बता दें कि संकट मोचन मंदिर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के ऐतिहासिक तारादेवी मंदिर पहुंची और परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. यहीं राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ भंडारा भी ग्रहण किया. माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित भण्डारा ग्रहण किया। इस अवसर पर, मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।इससे पूर्व, राष्ट्रपति ने शिमला स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने राष्ट्रपति को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रामदरबार की प्रतिमा भी भेंट की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.