/ Aug 31, 2026

महिला सम्मेलन में पहुंची कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज… BJP पर जमकर बरसी

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-जिले के उपमंडल होडल में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में  मुख्य अतिथि के रूप में  कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज पहुंची । यह महिला सम्मेलन ममता सौरोत और कुशुम सौरोत द्वारा आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान  सुधा भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार महेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में वोट की अपील की l
सम्मेलन में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला  कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि देश में प्रदेश व देश में भाजपा पार्टी ने हमेशा लूट मचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार पिछले 10 सालों से देश की जनता के समक्ष झूठ बोलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नागरिकों को 500 रूपए का गैस सिलेंडर देने व महंगाई कम करने तथा नौजवानों को रोजगार प्रदान करने का वायदा किया गया था। लेकिन केंद्र में हरियाणा में भाजपा की पिछले 10 सालों से सरकार होने के बावजूद भी उनके द्वारा किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लागू किए गए चुनावी घोषणा पत्र को भी भाजपा नेता के द्वारा मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहा जा रहा है । जबकि इस घोषणा पत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की हजारों किलोमीटर की यात्रा का पसीना व महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने का वायदा के अलावा गरीब मजदूर किसान के सपनों को पूरा करने की मांगों को शामिल किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.