सुधीर शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल ने विधायक पद की ली शपथ… प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा के नवनियुक्त विधायक सुधीर शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल का विधानसभा पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और समस्त विधायक दल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जयराम ठाकुर और भाजपा के विधायकों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके उपरांत दोनों विधायकों ने विधायक पद की शपथ ली।इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने कहा की प्रदेश  कांग्रेस सरकार लोक सभा चुनावों में बुरी तरह से हारी है और हमने खुद धर्मशाला में कांग्रेस को हराया है। हिमाचल प्रदेश में झूठ की राजनीति नहीं चलती और कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है।
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा  की केंद्र ने मोदी 3.0 सरकार में भी वित्त मंत्रालय मिलने के तुरंत बाद निर्मला सीतारमण ने निर्णय लिया है कि राज्यों को जून 2024 के टैक्स हस्तांतरण के नियमित रिलीज अमाउंट के अलावा एक अतिरिक्त किस्त जारी की जाएगी, जो कि एक लाख 39 हजार 750 करोड़ रुपए है। राज्यों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जारी किए गए इस अमाउंट के साथ 10 जून, 2024 तक कुल दो लाख 79 हजार 500 करोड़ रुपए राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन किए गए हैं। हिमाचल को केंद्र ने हमेशा उसका हक दिया है, पर वर्तमान सरकार ने हमेशा प्रदेश पर आर्थिक बोझ बड़ाने का काम किया है।
कांग्रेस सरकार ने केवल बदले की भावना से काम किया है  : लखनपाल
वहीं  इंदर दत्त लखनपाल ने कहा की रविवार को शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यभार संभाला। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की और दो बड़े निर्णय लिए। पहला निर्णय देश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ मकान बनाने का और दूसरा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने का। यह दिखाता है की केंद्र सरकार किस सकारात्मक रूप में देश को मजबूत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने केवल बदले की भावना से काम किया है जो की प्रदेश हित में नहीं है। कांग्रेस पार्टी में निश्चित रूप से घुटन का माहौल है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने दी डिसी DC ऑफिस घेराव की चेतावनी

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पास जिला परिषद में बहुमत होने का दावा करते हुए प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के...

55 साल का इंतजार खत्म कब? पौंग बांध विस्थापितों ने उठाई आरक्षित जमीन वापस दिलाने की मांग

नूरपुर,संजीव-:देश के विकास की कीमत अगर किसी ने सबसे ज्यादा चुकाई,तो उनमें पौंग बांध विस्थापित परिवार भी शामिल हैं। बिजली उत्पादन हुआ, राजस्थान के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचा और विकास की तस्वीर बदली, लेकिन जिन परिवारों ने अपनी जमीन, घर और गांव तक छोड़ दिए, उनका संघर्ष आज भी खत्म नहीं हुआ है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.