‘अंतरिक्ष परी’ कल्पना चावला के पिता ने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा

करनाल (एकता): ‘अंतरिक्ष परी’ के नाम से मशहूर कल्पना चावला को आज भी कोई नहीं भूला। कुछ लोग चले जाने के बाद भी मुद्दतों याद किए जाते हैं। नासा की अंतरिक्ष वैज्ञानिक रहीं कल्पना  का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है कि कल्पना चावला के पिता और वरिष्ठ समाज सेवी बनारसी दास चावला ने 94 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को उनका नि+धन हुआ। बता दें कि आज उनके पार्थिव श@रीर करनाल मेडिकल कॉलेज को दान किया जाएगा, ताकि मेडिकल स्टूडेंट इस पर रिसर्च कर सकें। लगभग 1:30 बजे उनके पार्थिव श#रीर को निर्मल कुटिया लाया जाएगा, जहां से फॉर मेडिकल कॉलेज को सौंपा जाएगा।

 

जानकारी के मुताबिक उनके पिता ने अपना सारा जीवन सामाजिक कार्यों में लगा दिया। मरणो+परांत भी उन्होंने अपनी देह को मेडिकल छात्रों के शोध के लिए दान कर दिया। कल्पना के पिता का व्यक्तित्व इतना महान था कि उनके प्रति श्रद्धा से सिर अपने आप झुकता है। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए काम किए और आज दुनिया से चले जाने के बाद भी वो समाज के काम आ रहे हैं। खास बात यह है कि छात्रों को मोटीवेट करना, गरीब बेटियों को कंप्यूटर व अन्य कोर्स फ्री करवाने और फ्री शिक्षा देने जैसे कई काम हैं, जो उनके साथ जुड़े हैं। हालांकि वो किसी फंक्शन में बुके व मेमेंटो नहीं लेते थे।

कल्पना चावला हरियाणा के करनाल कस्बे में पली-बढ़ी थीं। उनका जन्म 17 मार्च 1962 को हुआ। वह अंतरिक्ष में कदम रखने वाली पहली भारतीय महिला थी। कल्पना चावला ने अपनी पढ़ाई अमेरिका से की। उनके पिता ने शिक्षा से लेकर उसे शोध के लिए वहां भेजा। उन्होंने कल्पना चावला का पूरा सहयोग किया जिसकी बदौलत कल्पना भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन पाई। कल्पना चावला ने साल 1988 में नासा के लिए काम करना शुरू कर दिया था। दिसंबर 1994 में स्पेस मिशन के लिए उनका चयन अंतरिक्ष-यात्री यानी एस्ट्रोनॉट के रूप में कर लिया गया। वह एक नहीं बल्कि दो बार अंतरिक्ष में गई। उन्होंने पहली बार 19 नवंबर 1997 को अंतरिक्ष यात्रा के लिए उड़ान भरी थी। 16 जनवरी 2003 को उन्होंने दूसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। कल्पना चावला ने फ्रांस के जान पियर से शादी की जो एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.