जयराम ठाकुर बोले…सत्ता पक्ष ने दबाव बनाकर चुनाव प्रभावित करने की कि कोशिश

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. इसी बीच शिमला में प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं. जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा की सुक्खू सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ED के छापे जिन लोगों पर पड़े  उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन नहीं सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान में तीन विधानसभा सीटों पर जारी उपचुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार ने तीनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह इन उपचुनाव में सरकार ने सरकारी मशीनरी का प्रयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया. यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं, ठेकेदारों के यहां छापेमारी की गई. नेताओं के पीछे सीआईडी के जवान सिविल ड्रेस में भेजे गए. लोग कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में  है.
एजेंसियों ने जिन व्यावसायिक लोगों पर की कार्यवाही, उनको मिला था सरकार का  संरक्षण 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 18 महीने के कार्यकाल में सरकार पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लग रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि एजेंसी के द्वारा जिन लोगों पर छापेमारी की गई वह राजनीतिक नहीं है, लेकिन लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है यह प्रभावशाली लोग हैं और इन लोगों ने सरकारी मिशन का प्रयोग किया है. मामले में अभी जांच जारी है, ऐसे में इस बारे में कुछ अधिक कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के छोटे से कार्यकाल में भ्रष्टाचार के इतने बड़े आरोप लगाना  दुर्भाग्यपूर्ण है.जयराम ठाकुर ने  प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में  100 से ज्यादा ह*त्याएं, 300 से ज्यादा बला*त्कार के मामले सामने आ चुके हैं. दिनदहाड़े गोली*कांड हो रहे हैं. नालागढ़ में नशा त*स्करों को राजनीतिक लोग संरक्षण दे रहे हैं और लोग इस बात को कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन की नहीं सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.