राजस्थान के इस पैलेस से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा, देश-विदेश से पहुंचते हैं सैलानी

जयपुर (एकता): वैसे तो दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए काफी जगह हैं। लेकिन कुछ जगह ऐसी होती हैं जो कि दिल को छू जाती है। ऐसी ही एक जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जो राजा-महाराजाओं के समय के कीमती सामानों को संग्रहालय और आर्ट गैलेरी भी है। इसे सैलानी देखकर अद्भुत सौंदर्य में खो जाते हैं। यह जगह राजस्थान के जयपुर में सिटी पैलेस के नाम से मशहूर है।

इस जगह को देखने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं। यह महल आकर्षण के प्रमुख केंद्र हैं। महल की नक्काशी, कारीगरी दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलती। जब कोई सैलानी यहां पहुंचता है तो उन्हें राजा-महाराजा जैसा एहसास होता है। इसमें यहां घूमने के साथ खान-पान को भी अच्छे से निहारते हैं। इसमें विशाल आंगन और आकर्षक गार्डन हैं। जयपुर में बने इस सिटी पैलेस का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1729 से 1732 ई. के मध्य कराया था।

इसे भव्य बनाने के लिए वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य और अंग्रेज शिल्पकार सर सैमुअल स्विंटन जैकब ने इसे अपनी कला और वास्तु के हिसाब से डिजाइन किया था। यहां के महलों के कमरे, दरवाजों व आंगन में की गई चित्रकारी और कारीगरी एक अलग ही नमूना पेश करती है। जिसे देखने वाले हैरान रह जाते हैं।

खास बात यह है कि इस पैलेस में अंदर आने के लिए अलग-अलग दरवाजे बनाए गए हैं। पैलेस में सभी चीजें खास हैं। इसमें रखे चांदी के बर्तन सबसे बड़े बर्तन माने जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सिटी पैलेस देखने के लिए भारतीय लोगों को 300 रुपए, विदेशी पर्यटकों के लिए 700 रुपए का टिकट होता है। जिसका सैलानी लुत्फ उठा सकते हैं।


सिटी पैलेस क्यों प्रसिद्ध है?

चारदीवारी के अंदर स्थित सिटी पैलेस कॉम्प्लेक्स की कल्पना और निर्माण जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा किया गया था। मुगल और राजपूत वास्तुकला का एक सुंदर मिश्रण, महल अभी भी अंतिम शासक शाही परिवार का घर है जो महल के एक निजी खंड में रहता है।


सिटी पैलेस के अंदर क्या है?

सिटी पैलेस में चंद्र महल और मुबारक महल आकर्षण के प्रमुख केंद्र हैं। सिटी पैलेस के अंदर राजा-महाराजाओं के समय के कीमती सामानों को संग्रहालय और आर्ट गैलेरी भी है। इसे पर्यटक देख कर अद्भुत सौंदर्य में खो जाते हैं। जयपुर में बने इस सिटी पैलेस का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1729 से 1732 ई. है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.