Una,Rakesh(TSN)-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में ऊना जिले के हरोली में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी जी की जोत की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।राज्यपाल ने कहा कि हरोली उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
इस वर्ष उत्सव की थीम “नशा निवारण” रखी गई है। राज्यपाल ने “नशा मुक्त ऊना – नशा मुक्त हिमाचल” के संकल्प को दोहराते हुए युवाओं को शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राज्यपाल ने पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना पर शोक व्यक्त किया और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की बात कही।उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।इस अवसर पर राज्यपाल ने शोभायात्रा में भाग लिया और विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर स्मारिका विमोचन किया।जापान,ब्रिटेन,सऊदी अरब, ब्राजील,चीन, रूस आदि देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भी उत्सव की शोभा बढ़ाई। ‘रोबोट मैन’, ‘लाइट मैन’ और ‘यूक्रेनियन ड्रम बैंड’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
