हिसार (एकता): हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रहे हैं। चाहे खेल हो, राजनीति या फिर अंतरिक्ष वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। अब हिसार के गांव मुकलान के अशोक कुमार ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (ईएसई) में देशभर में चौथी रैंक हासिल की है। जानकारी के मुताबिक अब अशोक को सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली है। जिससे परिवार में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि जब उसे अपनी इच्छानुसार नौकरी नहीं मिली तो उसने फिर से परीक्षा दी। इतना ही नहीं वह अब यूपी के गोरखपुर में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल में ही 10वीं कक्षा की पढ़ाई की। इसके बाद साल 2019 में फरीदाबाद स्थित वाईएमसीए कॉलेज से मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। साल 2020 भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिस्ट की जॉब लग गई थी।
छुट्टी के दिन अशोक 16 घंटे तक करता था पढ़ाई
कहते हैं कि इंसान अगर किसी चीज की चाहत रखता है तो वह उसे पा सकता है। ऐसा ही कुछ अशोक ने किया। उसने अपने एग्जाम में सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई की। छुट्टी के दिन 16 घंटे पढ़ाई करता था।
